19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यबस्तर की शान कहलाने वाले चित्रकोट में ग्लास का ब्रिज तैयार किया...

बस्तर की शान कहलाने वाले चित्रकोट में ग्लास का ब्रिज तैयार किया जाएगा, जलप्रपात को अब करीब से निहार पाएंगे पर्यटक

Published on

जगदलपुर।

बस्तर की शान कहलाने वाले चित्रकोट जलप्रपात और कांगेर घाटी नेशनल पार्क में स्थित तीरथगढ़ जलप्रपात को और खूबसूरत बनाने की तैयारियां की जा रही है। दोनों जलप्रपात में अब आने वाले पर्यटकों के लिये ग्लास का ब्रिज तैयार किया जाएगा, ताकि वाटर फाल देखने आने वाले पर्यटक करीब से जलप्रपात को निहार सकेंगें।

वंही कांगेर घाटी नेशनल पार्क के अधिकारी तीरथगढ़ जलप्रपात के नजदीक ग्लास ब्रिज बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस काम के लिए पुणे की कंपनी से संपर्क भी किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि जल्द ही तीरथगढ़ की सुंदरता में ग्लास का ब्रिज वाटर फाल की खूबसूरती को और बड़ा देगा। इधर मिनी नियाग्रा कह जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात में भी ग्लास के ब्रिज को बनाए जाने की तैयारी प्रशासन द्वारा जल्द शुरु किया जाएगा।

चित्रकोट बस्तर और छत्तीसगढ़ की शान है-विष्णु देव साय
बीते दिनों चित्रकोट महोत्सव में प्रदेस के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रशासन को निर्देशित किया और कहा कि चित्रकोट बस्तर और छत्तीसगढ़ की शान है और इसे देखने कई राज्यो से पर्यटक बस्तर पहुंचते हैं। इस वॉटर फाल की रौनक बढ़ाने के लिए ग्लास ब्रिज लगाने की अनुमति दे दी है। इसके बाद अब जिला प्रशासन चित्रकोट में ग्लास बनाने के काम मे जुट गया है।

बताया जा रहा है कि जल्द ही चित्रकोट के आखिरी छोर में ग्लास ब्रिज बनाया जाएगा ताकि दोनों ओर से आने वाले पर्यटक अच्छे से और करीब से जल प्रपात को निहार सकेंगे। बता दे कि दोनों जलप्रपात काफी ऊंचाई से गिरता है। एक सुंदर नजारा सामने आता है। चित्रकोट जलप्रपात लगभग 90 फीट की ऊंचाइयों से इन्द्रावती का विहगम दृश्य देखते ही बनता है तो तीरथगढ़ जल प्रपात भी लगभग 100 फिट की ऊंचाइयों से गिर कर एक तेज प्रावाह सुनाई देता है। ऐसे में अब दोनों जलप्रपात में ग्लास ब्रिज बन जाने से पर्यटकों की संख्या में भी काफी इजाफा होगा।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this