16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराज्यमौनी अमावस्या के दिन गलती हुई थी... DGP ने महाकुंभ में भगदड़...

मौनी अमावस्या के दिन गलती हुई थी… DGP ने महाकुंभ में भगदड़ की घटना पर बड़ी बात कह दी

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश DGP प्रशांत कुमार ने पिछले महीने मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। राज्य पुलिस के सबसे बड़े अधिकारी ने स्वीकार किया है कि हादसे वाले दिन एक गलती हुई थी। मध्य रात्रि में हुई घटना के बाद से विपक्ष लगातार योगी सरकार पर हमलावर है।

डीजीपी ने कहा, ‘महाकुंभ 2025 का ये पांचवां स्नान है। महाशिवरात्रि का स्नान होना बाकी है। मौनी अमावस्या के दिन एक गलती हुई थी, उससे सीख लेते हुए हम इस पर काम कर रहे हैं कि और बेहतर प्रबंधन कैसे हो। हमने एक प्रबंधन तकनीक अपनाई, जिसका नतीजा है कि महाकुंभ में अब तक 46 से 47 करोड़ लोग आ चुके हैं।’

आज भी 10 बजे तक 1 करोड़ 3 लाख लोगों ने स्नान किया है। प्रयागराज के अलावा हमारा ध्यान चित्रकूट, काशी विश्वनाथ मंदिर, विंध्याचल मंदिर, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर है। हमने लखनऊ में वॉर रूम बनाया है। हमारे 2500 से ज्यादा कैमरे ऐक्टिव हैं। हम उन सभी से लाइव फीड ले रहे हैं। रेलवे मुख्य स्नान वाले दिन 400 से ज्यादा ट्रेनें चला रहा है और करीब 350 ट्रेनें रोजाना चलाई जा रही हैं।’

गौरतलब है कि 29 जनवरी को संगम नोज पर बड़ी घटना हुई थी। यहां रात करीब डेढ़ बजे श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ के बीच भगदड़ की घटना हो गई थी। योगी सरकार के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक घटना में 30 लोगों की मौत हुई। कई लोग अपने परिजनों की तलाश करते रहे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this