14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यशादी के 12 साल बाद पूजा निकली हसीना बानो, अयोध्या का यह...

शादी के 12 साल बाद पूजा निकली हसीना बानो, अयोध्या का यह मामला चौंका देगा!

Published on

अयोध्या,

12 साल पहले जगवीर ने पूजा समझकर जिससे शादी की, अब उसका असली नाम सामने आ गया है. इस नाम के सामने आने के साथ ही जगवीर को इस्लाम कबूल करने का अल्टीमेटम मिला. धमकी दी गई कि अगर उसने इस्लाम नहीं कबूल किया था तो उसका सिर कलम कर दिया जाएगा. पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है.

12 साल पहले पूजा की जगवीर से शादी होती है. उसके दो बच्चे आयुष और शगुन का जन्म होता है. शादी के 12 साल बाद अब जाकर खुलासा होता है कि पूजा तो पूजा नहीं हसीना बानो है. यह अजीबोगरीब मामला अयोध्या के हलकारा का पुरवा का है. बात यही तक नहीं है बल्कि 2 साल पहले से जब पूजा की पहचान सामने आने लगी तब से अब तक जगवीर की माने तो पूजा उर्फ हसीना बानो ने उनके बेटे आयुष का नाम स्कूल में अनीस लिखवा दिया.

इसके साथ ही आयुष का मौका पाकर खतना भी करवा दिया. इसको लेकर जब जगवीर ने विरोध किया तो उसे इस्लाम स्वीकार न करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां मिलने लगी. स्थानीय कोतवाली से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बाद मुकदमा तो दर्ज हो गया लेकिन जगवीर अपनी जान के भय को लेकर अफसरों से लेकर संत-महंतों तक के चक्कर लगा रहा है.

क्या है पूरी कहानी
इस पूरे मामले को समझने के लिए 12 साल पीछे जाना होगा. जगवीर के जीजा राम जन्म कोरी को तत्कालीन फैजाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवती मिलती है, जो अपना नाम पूजा बताती है और कहती है कि उसके घर में कोई नहीं है. रामजन्म उसको लेकर जगवीर के पास आते हैं और पूरा मामला बताते हुए कहते हैं कि निराश्रित है, इससे शादी कर लो, इसे आसरा मिल जाएगा.

जगवीर पहले उससे कोर्ट मैरिज करता है और उसके बाद 2012 में उससे हिंदू रीति रिवाज से शादी करता है. इस शादी में लड़की के परिवार से कोई शामिल नहीं होता क्योंकि उसके अनुसार उसके कोई परिजन है ही नहीं. समय बीतता है पहले एक पुत्र आयुष का जन्म होता है जो अब 10 वर्ष का हो चुका है इसके बाद एक पुत्री शगुन भी इनके परिवार के जन्म लेती है.

कैसे हुआ खुलासा
अपनी पहचान छुपा कर शादीशुदा जिंदगी जी रही हसीनाबानो पर जगवीर को शक तब हुआ जब उसने अपने बच्चों को एक दिन नमाज पढ़ाते हुए देख लिया. विवाद हुआ तो पत्नी अपने बच्चों को लेकर प्रतापगढ़ चली गई,जहां उसका मायका बताया जाता है. वापस लौटी तो कुछ दिन बाद जगवीर को पता चला कि बेटे आयुष का खतना भी करा दिया गया है.

इसके बाद दोनों में विवाद हुआ तो पूजा उर्फ हसीना बानो के माता पिता एक स्थानीय दबंग राजू उर्फ नसीर के साथ उसके घर पहुंचे और मुस्लिम धर्म अपनाने की सलाह दी. इसके बाद से जगवीर पर मुस्लिम धर्म अपनाने नहीं तो सिर कलम करने का दबाव नसीर बनाने लगा. इस बारे में लगातार शिकायत के बाद अयोध्या कोतवाली में 18 सितंबर को राजू उर्फ नसीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और फिर मुठभेड़ के बाद नसीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

जगवीर को शादी के इतने सालों बाद पूजा उर्फ हसीना बानो से मिले धोखे को लेकर मलाल तो है ही साथ ही साथ उसे अपने बच्चों की भी फिक्र है और अपनी जान की भी, इसीलिए वह पुलिस अफसरों से लेकर संत-महंतों तक के चक्कर लगा रहा है. गुरुवार को वह तपस्वी छावनी के संत परमहंस के पास पहुंचा जिन्होंने इसे अलग तरह का जेहाद बताया और कहा कि यह पहली बार सामने आया है कि मुस्लिम लड़की हिंदू बन करके शादी करे.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...