10.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यझारखंड में प्रथम चरण चुनाव के बाद पार्टियों के अपने रिजल्ट! एनडीए...

झारखंड में प्रथम चरण चुनाव के बाद पार्टियों के अपने रिजल्ट! एनडीए आश्वस्त, इंडिया गठबंधन खुश

Published on

रांची

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर को हो चुकी है। कुल 81 में 43 सीटों पर पहले चरण में वोट पड़े। मतदान बीतने के बाद सत्ताधारी और विपक्षी गठबंधनों के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। प्रतिद्वंद्वी गठबंधन की हालत खराब होने का दावा एनडीए कर रहा है तो इंडिया ब्लाक के नेता एनडीए की हालत खराब बता रहे हैं। मसलन दोनों गठबंधनों के नेता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

सभी अपनी जीत के दावे कर रहे
वोटिंग प्रतिशत बढ़ने से सभी खुश हैं। परिणाम अपने पक्ष में आने की उम्मीद जता रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और एनडीए की ओर से सीएम पद के प्रबल दावेदार बाबूलाल मरांडी का दावा है कि पहले चरण के चुनाव में ही भाजपा बहुमत के करीब पहुंच गई है। उनका दावा है कि दूसरे चरण में उत्तरी छोटानागपुर और संताल परगना की सभी सीटों पर भाजपा को बढ़त मिलेगी। इंडिया ब्लाक में शामिल कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर का दावा है कि पहले चरण में जिन 43 सीटों पर मतदान हुए हैं, उनमें 35 पर ‘इंडिया’ की जीत पक्की है।

वोटिंग ने जगाई उम्मीद
झारखंड में इंडिया ब्लाक का नेतृत्व करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष और सीएम हेमंत सोरेन भी जीत के प्रति पूरे आशान्वित हैं। उनका कहना है कि जनता ने पहले चरण में भाजपा को नकार दिया है। उत्तरी छोटानागपुर और संताल परगना की जनता भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोकेगी। दरअसल पहले चरण में मतदाताओं ने जिस उत्साह से वोट डाले हैं, उसे दोनों गठबंधन अपने-अपने पक्ष में मान रहे हैं। आमतौर पर यह माना जाता है कि वोटिंग बढ़ना सत्ताधारी दल या गठबंधन के लिए एंटी इंकम्बेंसी का परिचायक है।

बंपर वोटिंग से सबकी उम्मीद जगी
वैसे बाजदफा यह धारणा खंडित भी हुई है। इंडिया ब्लाक बढ़े मतदान को सरकार की लोकप्रिय योजनाओं का परिणाम मान रहा है। महिलाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई मईया सम्मान योजना का व्यापक असर इंडिया ब्लाक मान रहा है। इसके लिए इंडिया ब्लाक का तर्क है कि महिलाओं ने मईया योजना की वजह से ही बढ़-चढ़ कर मतदान किया। जिन 43 सीटों पर वोट पड़े हैं, उनमें 37 सीटें ऐसी हैं, जहां महिलाओं ने पुरुषों से तीन लाख अधिक वोट डाले।

बढ़े वोटों पर गठबंधनों का दावा
इस बार शहरों में तो सुस्ती रही, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं में वोटिंग के प्रति उत्साह दिखा। भाजपा इसे यूपी के सीएम के ‘बंटोगे तो कटोगे’ और पीएम नरेंद्र मोदी के ‘एक रहोगे, सेफ रहोगे’ नारों कमाल मान रही है। इसका कुछ असर संभव है, पर इसके व्यापक असर को संताल के इलाकों में ही महसूस किया जा सकता है। वहां दूसरे चरण में मतदान होना है। योगी का नारा पहली बार हरियाणा विधानसभा चुनाव में गूंजा था।

पीएम मोदी के नारे
पीएम मोदी ने झारखंड में अपने नारे को जोर-शोर से उछाला है। दोनों नारों का निहितार्थ मुसलमानों के खिलाफ हिन्दू वोटरों का ध्रुवीकरण है। संताल परगना के इलाकों में बांग्लादेशी घुसपैठ से बिगड़ी डेमोग्राफी और घुसपैठियों के झारखंड की जमीन पर कब्जा को भाजपा ने इस बार अपना मूल चुनावी मुद्दा बनाया है। यह कितना कारगर होता है, 23 नवंबर को नतीजे आने के बाद ही पता चलेगा। कुल मिलाकर एक तरफ एनडीए आश्वस्त दिख रहा है, वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन में खुशी का माहौल है। लेकिन ये रिजल्ट के बाद ही क्लियर होगा कि किसके दावे में कितना दम है।

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...