9 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यथप्पड़कांड : ग्रामीणों पर भड़के किरोड़ीलाल मीणा, जानें क्यों कहा CM से...

थप्पड़कांड : ग्रामीणों पर भड़के किरोड़ीलाल मीणा, जानें क्यों कहा CM से मुलाकात नहीं करूंगा

Published on

जयपुर

राजस्थान में थप्पड़ कांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थकों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद मामला और उलझ गया है। इस मामले में ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर किरोड़ीलाल मीणा ने गृह राज्यमंत्री से मुलाकात की। वर्ता में जांच संभागीय आयुक्त स्तर पर कराने पर सहमति बनी। इसके बाद मंत्री की ओर से अधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया। लेकिन बाद में ग्रामीणों के बदलते बयानों से नाराज होकर किरोड़ीलाल मीणा खासे नाराज नजर आए।

किरोड़ीलाल मीणा आगे हुए, वार्ता की, जानें क्या है पूरा मामला
पूरा मामला राजस्थान के टोंक जिले के समरावता गांव का है। यहां उपचुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और उनके समर्थकों ने वोटिंग का बहिष्कार किया था। नरेश मीणा ने अधिकारियों पर जबरन वोटिंग करवाने का आरोप लगाया था। इस दौरान SDM अमित चौधरी और नरेश मीणा के बीच कहासुनी हो गई और नरेश मीणा ने SDM को थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टियों को रोकने की कोशिश की और SP विकास सांगवान की गाड़ी पर हमला कर दिया। पुलिस ने नरेश मीणा को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के साथ झड़प की और पथराव किया। इस घटना में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमों को लेकर किरोड़ीलाल मीणा ने 17 नवंबर को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। बातचीत के बाद तय हुआ कि मामले की जांच संभागीय आयुक्त स्तर पर कराई जाएगी।

ग्रामीणों ने वार्ता के बाद अपनी मांग बदली, किरोड़ी नाराज हुए
मंत्रियों के साथ मुलाकात के बाद इस फैसले से कुछ ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की। ग्रामीणों के बदलते बयानों से नाराज किरोड़ीलाल मीणा ने कहा, तुम लोग बदल-बदल कर बयान क्यों दे रहे हो। अब मैं मुख्यमंत्री के पास नहीं जाऊंगा।

किरोड़ीलाल मीणा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा, तुम लोग लोगों से बात होने के बाद ही हमने मीडिया में बयान जारी किया था। अब तुम लोग बदल-बदल कर बयान क्यों दे रहे हो। इससे गलत मैसेज जाता है। हम लोग आप पर दवाब बना रहे हैं। तुम में से कौन कह रहा है कि कलेक्टर-एसपी को गिरफ्तार करो।

गहलोत – डोटासरा के पास चले जाओ!
किरोड़ी लाल मीणा ने इस अवसर पर कहा कि अब मैं मुख्यमंत्री के पास नहीं जाऊंगा। गहलोत, डोटासरा और पायलट के पास चले जाओ। अगर वो कलेक्टर-एसपी को गिरफ्तार करा दे तो। नीचे उतरो अपना बयान सही करो। अब तुम लोग कह रहे हो कि तुम सहमत नहीं हो। अगर आप लोग सहमत नहीं थे तो आपने हां क्यों भरी थी। इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्ष सरकार पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहा है। वहीं सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...