10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यअजमेर: 'लव जिहाद- धर्मांतरण ' पर अब होगा बड़ा एक्शन, स्पीकर वासुसेव...

अजमेर: ‘लव जिहाद- धर्मांतरण ‘ पर अब होगा बड़ा एक्शन, स्पीकर वासुसेव देवनानी ने IG को दिए यह निर्देश

Published on

अजमेर

राजस्थान में स्कूली छात्राओं का देह शोषण और ब्लैकमेल करके धर्म परिवर्तन करने के मामले में बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर ब्यावर जिले के विजयनगर में सामने आए ब्लैकमेल कांड पर और अजमेर उत्तर से विधायक और विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने बड़ा एक्शन दिखाया है। इस मामले में उन्होंने गहरी चिंता जाहिर करते हुए प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अजमेर आईजी को पहाड़ी क्षेत्रों और अवैध रेस्टोरेंटस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्हें जरूरत पड़ने पर छापेमारी करने की कार्रवाई के लिए भी कहा है।

देवनानी ने ‘लव जिहाद‘ मामले में गहरी चिंता जताई
बीते दिनों ब्यावर जिले के विजयनगर में सामने आए स्कूली छात्राओं का शोषण और ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के मामले में बवाल मचा हुआ है। इस मामले को लेकर स्पीकर देवनानी भी अलर्ट नजर आए। उन्होंने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को ठोस उपाय करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अजमेर आईजी को पहाड़ी क्षेत्रों और अवैध रेस्टोरेंट्स पर कड़ी निगरानी के लिए कहा है। साथ ही उन पर छापेमारी कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए हैं। देवनानी ने कहा कि इन अवैध क्षेत्रों में अनैतिक गतिविधियां लगतार सामने आ रही है। इस दौरान देवनानी ने अजमेर से 200 से 250 बच्चों के गायब होने पर भी गहरी चिंता जताई है। इसको लेकर भी उन्होंने पुलिस से बातचीत की है।

परिजनों को बच्चों की पूरी मॉनिटरिंग करने की अपील की
स्कूली बच्चों के साथ देह शोषण और धर्म परिवर्तन की घटना पर देवनानी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अभिभावकों को भी जागरूक होना होगा, उन्हें अपने बच्चों की मॉनिटरिंग करनी होगी कि उनका बच्चा स्कूल से गायब तो नहीं है, यदि इस मामले की सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करना चाहिए। साथ ही बच्चों से भी कहा कि इस तरह के असामाजिक तत्वों से दूर रहे और किसी भी प्रकार की सूचना होने पर अपने परिजनों को जानकारी दे, ताकि इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके।

टोंक में भी कैफे और होटल में नाबालिग के साथ रेप हुआ
इधर, टोंक में भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी हैं, जहां होटल, कैफे में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना सामने आई। इस दौरान आरोपियों ने अश्लील फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर नाबालिग का देह शोषण किया। इसको लेकर टोंक में हड़कंप मचा है। आठवीं में पढ़ने वाली पीड़ित छात्रा के साथ आधा दर्जन लोगों ने मिलकर रेप की घटना को अंजाम दिया था। इधर, इस मामले में अजमेर रेंज के कार्यवाहक आईजी ओम प्रकाश ने एक्शन भी शुरू कर दिया है। उन्होंने टोंक जिले में निरीक्षण कर पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को अनाधिकृत रूप से चल रहे कैफे और होटल पर पूरी निगरानी कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विजयनगर में छात्राओं के देह शोषण का यह पूरा मामला
बता दें कि ब्यावर जिले के विजयनगर क्षेत्र से ऐसे युवकों के गिरोह का खुलासा हुआ है, जो ‘लव जिहाद’ के नाम पर स्कूली छात्राओं को शिकार बनने में जुटे थे। युवतियों को मोबाइल का प्रलोभन देकर प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर मानसिक प्रताड़नाएं दी। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब एक पीड़िता परिजनों के साथ थाने में रिपोर्ट करवाने पहुंची। यहां उसने आपबीत्ती पुलिस के समक्ष रखी। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने अभी तक आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया। अन्य लोगों की धरपकड़ जारी है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...