3.9 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeराज्यबेटी 'अदिति' की सोशल मीडिया पोस्ट पर अखिलेश भड़के, BJP सरकार को...

बेटी ‘अदिति’ की सोशल मीडिया पोस्ट पर अखिलेश भड़के, BJP सरकार को अल्टिमेटम देते हुए शातिर मंसूबा बता दिया

Published on

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज हो गए हैं। उन्होंने अपनी बेटी के नाम से चल रही फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने को लेकर अल्टिमेटम दिया है। अखिलेश ने कहा कि पोस्ट किए हुए 24 घंटे हो गए हैं और यहां हमारी बात को एफआईआर से कम ना समझा जाए। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जानबूझकर ऐक्शन नहीं लिया जा रहा है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा- 24 घंटे पूरे हुए। इसे हमारी FIR से कम ना समझा जाए। इसी बीच हमारी नज़र में ऐसी कई पोस्ट आईं हैं जो बेहद आपत्तिजनक हैं। यहाँ तक कि हमारे परिवार और पार्टी के नेताओं और हमसे जुड़े हुए लोगों के मिलते-जुलते नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करके कुछ असामाजिक तत्व बेहद निंदनीय सोशल मीडिया पोस्ट और सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं।

https://x.com/yadavakhilesh/status/1922158882274603314?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1922158882274603314%7Ctwgr%5Eafe2f9c737b9b60b3aae0495451b2857b916ab94%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fmetro%2Flucknow%2Fpolitics%2Fakhilesh-yadav-gives-ultimatum-to-bjp-government-over-objectionable-posts-from-fake-account-in-daughter-aditi-name%2Farticleshow%2F121129524.cms

सपा चीफ ने अदिति यादव का नाम और फोटो लगी हुई अकाउंट का स्क्रीनशॉट डालते हुए लिखा कि ऐसी तस्वीरों, विचारों से हमारा कोई भी लेना-देना नहीं है। ये सब एक साज़िश के तहत किया जा रहा है, जिसके पीछे या तो कुछ शातिर लोगों का राजनीतिक या आर्थिक मंसूबा है या फिर उन लोगों की अनभिज्ञता है जो नहीं जानते हैं कि उनका इस्तेमाल कोई अपना मतलब निकालने के लिए कर रहा है।

पूर्व सीएम ने लिखा- अगर भाजपा सरकार की साइबर सिक्योरिटी सेल चाहे तो ऐसे लोगों को 24 घंटे क्या, 24 मिनट में भी पकड़ सकती है, उसे तो बस ऊपर के आदेश का इंतज़ार है। साक्ष्य संलग्न है। गौरतलब है कि अदिति यादव के नाम से फर्जी अकाउंट से लगातार पोस्ट और फोटो आती रहती है। इस बार पीएम मोदी और सीएम योगी को राक्षस के रूप में दिखाती फोटो के साथ पिक्चर ऑफ द डे लिखा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...