3.3 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यलखनऊ में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, CM योगी...

लखनऊ में रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश यादव, CM योगी पर बोला जोरदार हमला

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए हैं। इसका आयोजन सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद की ओर से किया गया था। जिसमें अखिलेश यादव ने धर्मगुरुओं के साथ बैठ कर खजूर का रोजा इफ्तार किया है। इस आयोजन के जरिये राजनीतिक और हिंदू-मुस्लिम एकता का भी संदेश देने की कोशिश की गई है। वहीं इस दौरान पत्रकारों के बात करते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। अखिलेश ने सीएम योगी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 80 और 20 बोलने वाले योगी नहीं हो सकते। योगी वस्त्र से नहीं, विचार से होता है।

दरअसल रमजान के दिनों में रोजा इफ्तार पार्टी का एक विशेष महत्व है। इस पार्टी के जरिये राजनीतिक और धार्मिक एकता के संदेश दिए जाते रहे हैं। राजनीति में भी रोजा इफ्तार पार्टी के आयोजन की खूब चर्चा होती रहती है। इसी क्रम में सोमवार को सपा प्रवक्ता व अखिलेश यादव के करीबी माने जाने वाले फखरुल हसन चांद की ओर से रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें सपा मुखिया अखिलेश यादव के अलावा सपा नेता राम गोविंद चौधरी, जसमीन अंसारी समेत हिंदू-मुस्लिम धर्म के धर्मगुरु शामिल हुए थे। इस दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी से लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी हमेशा नफरत फैलाने की कोशिश करती है। अगर आप विवेकानंद का इतना सम्मान करते हैं, तो आपको शिकागो में दिए गए उनके भाषण के बारे में सोचना चाहिए। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि हम ऐसे देश से ताल्लुक रखते हैं, जहां हर धर्म को सार्वभौमिक स्वीकृति प्राप्त है। यह भारत की संस्कृति है। उन्हें (बीजेपी) इतिहास में झांकना चाहिए। साथ ही अखिलेश ने कहा कि 80, 20 बोलने वाले योगी नहीं हो सकते हैं। 80, 20 का मकसद हिंदू-मुसलमान कराने का है। अगर ऐसा है तो वो योगी नहीं है। योगी वस्त्र से नहीं बल्कि विचारों से होता है।

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी वही जो दूसरों का दुख अपना दुख समझे, माया में रहकर माया से दूर रहे, गुस्सा ना आये और नफरत फैलाने की बातचीत ना हो वही योगी होता है। इसके साथ ही सपा मुखिया ने कहा कि ये सरकार तीस मार खा सरकार है। प्रयागराज में एक हजार लोगों ने अपने परिवार के खोये हुए लोगों के पोस्टर लगाए हैं।

बीजेपी ने एंग्लो इंडियंस का कोटा लोकसभा और विधानसभा से खत्म कर दिया है। किसानों के लिए काले कानून लाये थे, किसानों की जान चली गई। उसके बाद इन्हें काले कानून वापस लेने पड़ गए थे। उत्तराखंड में हम और आप जमीन नहीं ले सकते हैं, ऐसे कानून बन रहे हैं। नोटबन्दी के कारण कई की जान चली गई। नोटबंदी के बाद भ्रष्टाचार बढ़ गया है।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...