11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यअलीगढ़: 18 फरवरी से लापता पुलिस कांस्टेबल का शव नाले में पड़ा...

अलीगढ़: 18 फरवरी से लापता पुलिस कांस्टेबल का शव नाले में पड़ा मिला, दो आरोपी गिरफ्तार

Published on

अलीगढ़,

अलीगढ़ में 18 फरवरी से लापता पुलिस कांस्टेबल अमित कुमार की लाश बुधवार रात शहर के बाहरी इलाके में एक नाले से बरामद हुई. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक शव नाले में पड़ा है. मौके पर पहुंचकर शव की पहचान पुलिस कांस्टेबल अमित कुमार के रूप में हुई, जो 38वीं बटालियन पीएसी में तैनात थे.

अमित कुमार अपने गांव से ड्यूटी पर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में लापता हो गए. उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी. पुलिस ने जब CCTV फुटेज खंगाला, तो उसमें अमित कुमार दो लोगों के साथ बस से उतरते और शराब की दुकान पर जाते दिखे.

नाले में पड़ी मिली पुलिस कांस्टेबल की लाश
वहां तीनों ने शराब पी और फिर आरोपियों ने अमित कुमार को नाले में धक्का दे दिया, जिससे वह डूब गए. इसके बाद आरोपियों ने उनका सामान लूटकर भाग गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सख्ती से पूछताछ की. दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया. कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वो न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this