15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यनीतीश कैबिनेट के नए मंत्री सब के सब करोड़पति, राजू सिंह का...

नीतीश कैबिनेट के नए मंत्री सब के सब करोड़पति, राजू सिंह का तो रूस-अमेरिका तक में कारोबार

Published on

पटना:

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। भाजपा के सात विधायकों को मंत्री बनाया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने विधायकों को शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में दरभंगा के विधायक संजय सरावगी, जाले के जिवेश मिश्रा, साहेबगंज के राजू कुमार सिंह, सिकटी के विजय कुमार मंडल, बिहार शरीफ के सुनील कुमार, रीगा के मोतीलाल प्रसाद और अमनौर के कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। नीतीश कैबिनेट के सभी नए मंत्री करोड़पति है। इसमें राजू सिंह के परिवार का तो इंटरनेशनल कारोबार है।

बिहार में बनाए गए सात नए मंत्री
बिहार में जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें जीवेश कुमार, संजय सरावगी, डॉ सुनील कुमार, राजू कुमार सिंह, मोतीलाल प्रसाद, विजय कुमार मंडल और कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं। बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। नए मंत्रियों में शामिल जीवेश कुमार अगस्त 2022 तक राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य थे, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ये आरोप लगाते हुए अचानक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) छोड़ दिया था कि भाजपा उनके नेतृत्व वाले जनता दल (यूनाइटेड) को ‘तोड़ने’ की कोशिश कर रही है।

नीतीश मंत्रिमंडल के सभी नए मंत्री करोड़पति
  • मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू सिंह के पास पीएचडी की डिग्री है। 2020 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास 9 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
  • नालंदा के बिहारशरीफ से बीजेपी विधायक डॉ सुनील कुमार पेशे से भी डॉक्टर है। MBBS की डिग्री रखने वाले डॉ सुनील के पास कुल 11 करोड़ से ज्यादा की प्रोपर्टी है।
  • सीतामढ़ी के रीगा से बीजेपी विधायक मोतीलाल प्रसाद का पुश्तैनी कारोबार बर्तन का है। 12वीं तक पढ़े-लिखे मोतीलाल के पास भी 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
  • 10वीं तक पढ़े छपरा के अमनौर से बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने राजनीति में ऊचाइयों को छुआ। 2020 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक 7 करोड़ से ज्यादा की मिल्कियत है।
  • दरभंगा के जाले से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा दूसरी बार मंत्री बने। एमए तक की पढ़ाई करने वाले जीवेश के पास भी साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
  • अलग-अलग पार्टियों विधानसभा पहुंचने वाले विजय कुमार मंडल अररिया के केवटी सीट से बीजेपी विधायक हैं। 10वीं तक की पढ़ाई करने वाले विजय भी 1 करोड़ से ज्यादा की प्रोपर्टी के मालिक हैं।
  • दरभंगा के बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने एमए तक की पढ़ाई की है। 2020 के हलफनामे के मुताबिक संजय सरावगी के पास 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

नए मंत्री राजू सिंह तो इंटरनेशनल कारोबारी
मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज सीट से विधायक राजू कुमार सिंह को भी मंत्री पद से नवाजा गया। वो भी पहले जद (यू) में थे। उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में मुकेश सहनी की नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर जीत दर्ज की थी। नवनियुक्त मंत्री और साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास किया है और बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

  • बिहार के बड़े कारोबारी परिवार से राजू सिंह ताल्लकु रखते हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री बने राजू सिंह के पास 91562147 रुपए की संपत्ति है। पिस्टल-रायफल के शौकीन BJP MLA के पास Ph.D की डिग्री भी है।
  • राजू सिंह काफी पढ़े-लिखे हैं। महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से उन्होंने B.Tech और M.Tech करने के साथ Ph.D की डिग्री भी हासिल किए हैं। इसके अलावा यूक्रेन के L.V.O.V.Politee University में भी पढ़ाई की है।
  • PROTECH BIO SYSTEMS PRIVATE LIMITED नाम की दवा कंपनी में उनकी बहुत बड़ी हिस्सेदारी है, इस कंपनी में उनकी पत्नी और परिवार के लोग डायरेक्टर हैं। इस कंपनी का इंटरनेशनल कारोबार है।

कास्ट कॉम्बिनेशन का रखा गया खास ख्याल
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में जातिगत समीकरण के साथ ही भाजपा के राजनीतिक समर्थन के आधार वाले क्षेत्रों पर भी खासा ध्यान दिया गया है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पटना में पार्टी के कोर समूह के नेताओं के साथ बैठक की थी। नए मंत्रियों में से दो, जीवेश कुमार (भूमिहार) और राजू कुमार सिंह (राजपूत) उच्च जातियों से हैं, जो बिहार में आबादी का 10 प्रतिशत से अधिक हैं, लेकिन दशकों से भाजपा के सबसे वफादार मतदाता रहे हैं। इसके अलावा, डॉ सुनील कुमार को छोड़कर सभी गंगा के उत्तर क्षेत्र से आते हैं। इस क्षेत्र में राजग के मुकाबले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कांग्रेस और वाम दलों के गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...