6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यअमेठी: हैवानियत की सारी हदें पार कर युवक ने 80 साल की...

अमेठी: हैवानियत की सारी हदें पार कर युवक ने 80 साल की महिला से दुष्कर्म किया, बहू ने मुकदमा दर्ज कराया

Published on

अमेठी

उत्तर प्रदेश की अमेठी इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने नशे की हालत में अपने ही गांव की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया है। जब पीड़िता बुजुर्ग के बेटे और बहू निमंत्रण से वापस आए तब पीड़िता ने पूरी घटना अपनी बहू को बताई। पीड़िता के परिजनों ने पूरी घटना की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।

इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना अमेठी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। जहां 24 साल के बहसी दरिंदे मोहम्मद इश्तियाक अली ने 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बुजुर्ग महिला का पूरा परिवार निमंत्रण खाने गया था और बुजुर्ग महिला घर में अकेली थी। इसके बाद गांव का ही रहने वाला इश्तियाक अली ने बुजुर्ग महिला को अकेला पाकर पहले उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी।

आरोपी को हिरासत में लिया
आरोपी युवक दरिंदगी की सारी हदें पार कर फरार हो गया। बुजुर्ग महिला पिछले तीन से चार सालों से बीमार चल रही थी और बिस्तर पर थी। तभी आरोपी मौका पाकर नशे की हालत में बुजुर्ग महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। वहीं अमेठी के थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित बुजुर्ग महिला की बहू की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (1) (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this