6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यइंडिया गठबंधन में 'कलह' के बीच ममता ने कांग्रेस को दिया बड़ा...

इंडिया गठबंधन में ‘कलह’ के बीच ममता ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, बंगाल चुनाव को लेकर किया ये ऐलान

Published on

कोलकाता:

दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी इसलिए जीत गई क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आपस में सहमति नहीं बना सके। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यह टिप्पणी की। सीएम ममता बनर्जी ने कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन की किसी भी संभावना को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस बंगाल में 2026 का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। यह जानकारी टीएमसी सूत्रों ने दी। टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने विधानसभा के बजट सत्र से पहले एक बैठक में अपनी पार्टी के सांसदों को संबोधित करते हुए अगले साल होने वाला राज्य विधानसभा चुनाव दो तिहाई बहुमत से जीतने का विश्वास भी जताया।

चौथी बार बंगाल में सरकार बनाएगी टीएमसी
टीएमसी के एक सूत्र ने बनर्जी के हवाले से कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की मदद नहीं की। हरियाणा में आप ने कांग्रेस की मदद नहीं की। इसलिए बीजेपी दोनों राज्यों में जीत गई। सभी को एक साथ होना चाहिए, लेकिन बंगाल में कांग्रेस का कुछ भी नहीं है। मैं अकेले लड़ूंगी। हम अकेले ही काफी हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कुल सीट में से दो तिहाई से अधिक सीट जीतकर लगातार चौथी बार राज्य में सरकार बनाएगी।

टीएमसी ने विधायकों को चेताया
पार्टी के एक सूत्र के अनुसार, बनर्जी ने बंद कमरे में हुई बैठक में कहा कि समान विचारधारा वाले दलों को आपसी समझ बनानी होगी ताकि बीजेपी विरोधी वोटों का बंटवारा न हो। उन्होंने कहा कि अन्यथा, इंडिया गठबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी को रोकना मुश्किल हो जाएगा। टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने पार्टी विधायकों से सतर्क रहने को भी कहा, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूची में विदेशियों के नाम शामिल करने की कोशिश कर सकती है।

बूथ स्तर पर प्लान बनाएगी टीएमसी
एक सूत्र ने कहा कि बनर्जी ने बैठक में बताया कि वह पार्टी की इकाइयों में राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर और अलग-अलग शाखाओं में फेरबदल करेंगी। नए पदाधिकारियों के चयन के लिए उन्होंने विधायकों से 25 फरवरी तक वरिष्ठ नेता अरूप बिस्वास को प्रत्येक पद के लिए तीन नाम सुझाने को कहा। टीएमसी प्रमुख बनर्जी ने राशन घोटाले में पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक की गिरफ्तारी को भी अनुचित बताया और दावा किया कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this