8.1 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यहरियाणा की जीत के बाद सतीश पूनिया से मिले अमित शाह, थपथपाई...

हरियाणा की जीत के बाद सतीश पूनिया से मिले अमित शाह, थपथपाई पीठ, क्या मिलने वाला है कुछ सरप्राइज ?

Published on

जयपुर

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी का कॉन्फिडेंस हाई लेवल पर है। इस जीत को लेकर राजस्थान बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जा रही है। इधर, पार्टी हाई कमान भी पूनिया से काफी खुश नजर आ रहा है। हरियाणा के पंचकुला में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी की सफलता पर पूनिया की पीठ थपथपाई है। इस दौरान अमित शाह ने बड़े गर्मजोशी के साथ सतीश पूनिया को हरियाणा की जीत को लेकर बधाई दी। इधर, अमित शाह और पूनिया की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि हरियाणा की जीत के बाद सतीश पूनिया का बीजेपी में राजनीतिक का बढ़ना तय माना जा रहा है।

अमित शाह ने गर्मजोशी के साथ पूनिया को बधाई दी
हरियाणा की जीत से बीजेपी हाईकमान पूनिया से काफी खुश है, पूनिया को जिस काम के लिए हरियाणा भेजा गया, वह काम पूनिया ने बखूबी किया। इधर, हरियाणा में बहुमत की भाजपा सरकार बनने के बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई। बैठक में ऑब्जर्वर की भूमिका के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भाजपा कार्यालय पंचकुला (हरियाणा) पहुंचे, जहां पर शाह का स्वागत हरियाणा भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने किया। इस दौरान शाह और पूनिया की मुलाकात हुई। उसके बाद सियासत में जमकर हलच मच गई है। शाह ने गर्मजोशी के साथ हरियाणा जीत पर पूनिया को बधाई दी। शाह ने कहा कि हरियाणा जीत की बहुत-बहुत बधाई। इसके बाद पूनिया ने शाह का आभार जताया और सरकार बनने पर शुभकामनाएं दी।

सतीश पूनिया को उपचुनाव में मिल सकता है मौका!
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से जीत छीनकर बीजेपी को दिलाने में सतीश पूनिया की अहम भागीदारी रही है। इस दौरान एन मौके पर चुनाव परिणामों में हुए बदलाव के बाद देश की सियासत भी हैरान रही। इधर, हरियाणा में बीजेपी की सफलता के बाद सतीश पूनिया को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि अब सतीश पूनिया का राजनीतिक कद और बढ़ सकता है। इस बीच चर्चा यह भी है कि पिछले विधानसभा चुनाव में हार के बाद पार्टी अब उन्हें उपचुनाव में एक मौका फिर से दे सकती है। जाट समाज के बड़े नेता के रूप में पहचान कायम किए हुए सतीश पूनिया को पार्टी झुंझुनू विधानसभा सीट पर उपचुनाव में मैदान में उतरा जा सकता है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...