14.3 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यबिहार पहुंचे अमित शाह की लालू को 'नसीहत'- नीतीश बाबू से बचके...

बिहार पहुंचे अमित शाह की लालू को ‘नसीहत’- नीतीश बाबू से बचके रहना, कल को वो…

Published on

नई दिल्ली,

बिहार के पूर्णिया में गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी रैली में सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी को धोखा देकर स्वार्थ के लिए लालू की गोद में नीतीश बैठ गए. मेरे दौरे से लालू यादव और नीतीश कुमार के पेट में दर्द हो रहा है. उन्होंने लालू को आगाह करते हुए कहा कि लालू जी आप ध्यान रखिएगा, नीतीश बाबू कल आपको छोड़कर कांग्रेस की गोदी में बैठ जाएंगे.

बिहार सीएम पर अमित शाह ने हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने सबके साथ धोखा किया. प्रतिष्ठित समाजवादी को जॉर्ज फर्नांडिस के साथ धोखा दिया. जॉर्ज का स्वास्थ्य खराब होते ही उन्हें हटाकर समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए. उसके बाद लालू जी के साथ कपट किया. अमित शाह ने लालू यादव को नसीहत भी दी.

अमित शाह ने नीतीश कुमार से पूछा कि वो चारा घोटाला के बारे में काफी बोलते थे, अब क्या कहेंगे. चारा घोटाला वाले तो आपके मंत्री बन गए हैं. शाह ने कहा कि नीतीश कुमार एंटी कांग्रेस राजनीति की पीठ में छुरा घोंपकर आरजेडी और कांग्रेस की गोद में बैठ गए. वो कह रहे हैं कि मैं यहां झगड़ा कराने आया हूं. मैं यहां किसी से झगड़ा कराने नहीं आया हूं. लालू खुद काफी हैं झगड़ा लगाने में. मोदी जी के राज में किसी को डरने की जरूरत नहीं है. इस दौरान अमित शाह ने बताया कि कैसे नीतीश अपने राजनीतिक फायदे के लिए तुरंत पाला बदल लेते हैं.

बिहार में कानून व्यवस्था बिगड़ी: शाह
इस दौरान अमित शाह ने कहा कि जब से नीतीश ने आरजेडी के साथ सरकार बनाई है तब से बिहार में कानून और व्यवस्था की स्थिति बड़ा चुकी है. क्या आपको जंगलराज चाहिए? क्या वापस हिंसा राज चाहिये? क्या वापस अपहरण राज चाहिये? उन्होंने कहा कि अब बिहार में डर का माहौल बन गया है.

लालू-नीतीश जोड़ी एक्सपोज: अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि 2024 में लालू और नीतीश का सूपड़ा साफ होगा. बिहार की जनता ने अब तक आपको बेनिफिट दिया, लेकिन अब जनता आपको जान गई है. अब बिहार में सिर्फ बीजेपी का कमल खिलेगा. अमित शाह ने लालू-नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि लालू-नीतीश की जोड़ी अब एक्सपोज हो चुकी है. वो बिहार को आगे नहीं ले जा सकते हैं. अब बिहार में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी बीजेपी सरकार ही आगे ले जा सकती है.

बिहार में जंगलराज का खतरा: अमित शाह
आरजेडी-जेडीयू सरकार पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार में जंगलराज का खतरा है. बस 2024 में बिहार अपना फैसला सुना दे तो 2025 में बीजेपी की सरकार बन जाएगी. बीजेपी सरकार ने बीते 3 साल में ही बिहार के जंगलों से उग्र वामपंथ खत्म करा दिया है. नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों को सशक्त कर रही है.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...