8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यआंध्र प्रदेशः केमिकल कंपनी में जहरीली गैस लीक होने से हड़कंप, 50...

आंध्र प्रदेशः केमिकल कंपनी में जहरीली गैस लीक होने से हड़कंप, 50 महिलाएं बीमार

Published on

अच्युतपुरम ,

आंध्र प्रदेश के अच्युतपुरम में एक केमिकल कंपनी में गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस लीक होने से करीब 50 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक कंपनी में जहरीली गैस के रिसाव होने से हड़कंप मच गया.जानकारी के मुताबिक गैस लीक होने से कंपनी के महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगीं. साथ ही घबराहट की समस्या महसूस होने लगी. बताया जा रहा है कि कुछ महिला कर्मचारी बेहोश भी हो गईं. केमिकल फैक्ट्री में गैस लीक होने से हड़कंप मच गया. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस केमिकल फैक्ट्री पहुंच गई.

अंकापल्ले इंस्पेक्टर के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8 बजे कर्मचारी कैंटीन गए थे. जब वे काम पर वापस आए, तब तक कुछ महिला कर्मचारियों को उल्टियां होने लगीं. करीब 50 महिलाओं को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस के मुताबिक अभी भी जहरीली गैस की गंध महसूस की जा रही है. इस मामले में जांच की जा रही है. पता लगाया जा रहा है कि किन कारणों से गैस लीक हुई है.

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...