13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यअंकिता मर्डर केस: BJP नेता के बेटे पर फूटा महिलाओं का गुस्सा,...

अंकिता मर्डर केस: BJP नेता के बेटे पर फूटा महिलाओं का गुस्सा, पुलिस की गाड़ी रोककर पीटा

Published on

पौड़ी गढ़वाल,

उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड के आरोपियों पुलकित आर्य, अंकित और सौरभ भास्कर के साथ लोगों ने मारपीट की है. घटना उस वक्त हुई, जब आरोपियों को पुलिस न्यायालय में पेश करने के लिए कोटद्वार लेकर जा रही थी. इसी दौरान बैराज पुल से आगे कोडीया में सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली. मामले में सभी आरोपियो को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इस दौरान मामले को कवर कर रहे पत्रकारों के साथ भी ग्रामीणों ने अभद्रता की और उनके मोबाइल छीन लिए. गौरतलब है कि अंकिता भंडारी पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विधानसभा इलाके के एक प्राइवेट रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी.

उसकी पहाड़ी से नीचे गंगा में धक्का देकर हत्या कर दी गई थी. अभी तक अंकिता का शव बरामद नहीं हुआ है. पुलिस और SDRF की टीमें तलाशी अभियान चला रही हैं. 19 साल की अंकिता 18-19 सितंबर से गायब थी. सोशल मीडिया पर गुमशुदा की तलाश के लिए कैंपेन चल रहा था. यहां देखें वीडियो…

18 सितंबर को कर दी गई थी हत्या
इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि 18 तारीख की रात में अंकिता की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता के बेटे पुलकित आर्य सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पुलकित आर्य के रिजॉर्ट में अंकिता रिसेप्शनिस्ट थी.

मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा, “राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी. जो बीते दिन ही रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर की गई. 24 घंटे में लक्ष्मण झूला पुलिस ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित तीन आरोपियों ने गिरफ्तार कर लिया”.

पुलिस को बरगलाने की कोशिश
रिजॉर्ट के संचालक पुलकित आर्य ने पुलिस को बताया, “रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी एक अलग कमरे में रहती थी. कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी. इसी के चलते 18 सितंबर को उसे ऋषिकेश घुमाने के लिए ले गए थे. उसने आगे बताया, “देर रात वहां से वापस लौट आए. इसके बाद रिजॉर्ट में बने अलग-अलग कमरों में सभी लोग सोने चले गए. मगर, 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे से गायब थी.”

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...