13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यइंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान लगाए देश विरोधी नारे, कबाड़ी वाले के खिलाफ...

इंडिया-पाकिस्तान मैच के दौरान लगाए देश विरोधी नारे, कबाड़ी वाले के खिलाफ बुलडोजर एक्शन

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र के मालवण में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद भारत विरोधी नारे लगाने वाले कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है. नारेबाजी करने वालों के खिलाफ हिंदू समाज के लोगों ने मालवण पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और ‘जय छत्रपति शिवाजी महाराज, जय भवानी, जय शिवाजी, हर हर महादेव’ जैसे नारे लगाए.

विधायक नीलेश राणे ने इस मामले में आक्रामक रुख अपनाते हुए नगर पालिका प्रशासन को पत्र सौंपकर भारत विरोधी नारे लगाने वाले व्यक्ति के अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए नगरपालिका ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया.

मैच के दौरान लगाए भारत के खिलाफ नारे
रविवार को भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के दौरान और भारत की जीत के बाद कबाड़ व्यापारियों ने भारत के खिलाफ नारे लगाए थे. जब शहर के लोगों ने नारे लगाने वाले लड़के से इस बारे में पूछा तो वह भाग गया. बाद में वह लड़का हनुमान मंदिर में मिला. उससे जब दोबारा पूछा गया तो उसने कहा कि वह अपने पिता से मिलना चाहता है.

नारे लगाने वालों को किया पुलिस के हवाले
जब उसके पिता को इस बारे में बताया गया तो उन्होंने भी देश के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की. जैसे ही यह खबर सब जगह फैली, घटनास्थल पर भीड़ जमा होने लगी. लोगों ने नारे लगाने वालों को मालवण पुलिस के हवाले कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए मालवण में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

शहर के अदवान इलाके में रहने वाले कबाड़ व्यापारी दंपति और उनके नाबालिग बेटे के खिलाफ देश विरोधी नारे लगाकर समाज में कथित रूप से धार्मिक दरार पैदा करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में सचिन वराडकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

Latest articles

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...