8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यग्लोबल वार्मिंग के कारण कश्मीर में कम हुआ सेब का उत्पादन, किसानों...

ग्लोबल वार्मिंग के कारण कश्मीर में कम हुआ सेब का उत्पादन, किसानों ने की फसल बीमा की मांग

Published on

श्रीनगर,

कश्मीर में किसान आजकल सेब की कटाई में व्यस्त हैं, लेकिन उत्पादन घटने से वे काफी चिंतित हैं. इस साल सेब उत्पादन में 10 फीसदी की कमी आने का अनुमान है, जो 2023 में 21.46 लाख मीट्रिक टन के मुकाबले 2.05 लाख मीट्रिक टन है. किसानों का मानना है कि फसल की हानि के कई कारण हैं, जिनमें अनियमित मौसम, बेमौसम बसंत मौसम, ओलावृष्टि और घाटी में लंबे समय तक सूखा शामिल है. वहीं, इस साल गर्मियों में तापमान भी बढ़ गया था, जिसकी वजह से सेब की फसल पर बुरा असर पड़ा है.

कश्मीर में सेब की फसल पर पड़ी मौसम की मार
उत्तर कश्मीर के शोपियां जिले के एक सेब उत्पादक लतीफ मलिक ने इंडिया टुडे को बताया कि जिले में 95 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सेब की फसल से जुड़ी हुई है और सेब की फसल जिले के किसानों की आय का मुख्य स्रोत है. लतीफ मलिक ने बताया कि वे कई चुनौतियों, अप्रत्याशित मौसम की स्थिति, उच्च उत्पादन लागत और बाजार में सेब की फसल की कम मांग का सामना कर रहे हैं. वहीं, कई किसान घाटी में अपनी सेब की फसल के लिए सरकार से फसल बीमा और न्यूनतम समर्थन मूल्य की भी मांग कर रहे हैं.

बता दें कि सामान्य रूप से बागवानी क्षेत्र और खासतौर पर सेब उत्पादन जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और जम्मू-कश्मीर की 60 प्रतिशत आबादी के लिए प्रमुख स्रोत है. इस साल कश्मीर में असामान्य रूप से शुष्क मौसम और गर्मी पड़ी. वहीं, जून, जुलाई और अगस्त के महीनों के दौरान बहुत कम या बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई है, जिसकी वजह से सेब की फसल पर बुरा असर पड़ा है.

 

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...