कवर्धा।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने क्षत्रिय समाज के युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने और समाज को एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।
इस दौरान पहली बार सामाजिक मंच पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कार्यों की सराहना की और कहा कि छः महीने में विजय शर्मा ने गृहमंत्री के रूप में जो कार्य किया है वह एक किर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि असंभव को संभव करने वाले विजय शर्मा है।
इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर संघ और भाजपा में किसी तरह की मतभेद नहीं होने की बात कही और संघ और भाजपा को दिया और बाती भी कहा। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर भी उन्होंने कहा कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए बड़े—बड़े लोग हैं संगठन ने मुझे विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है जिसमें मैं संतुष्ट हूं और काम करने में मजा भी आ रहा है।
——————————————————————
हाथियों का आतंक: दुकान का चैनल गेट और शटर तोड़कर किया नुकसान
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में इन दिनों हाथियों का आतंक जारी है। एडूकला ग्राम पंचायत के शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जंगली हाथियों ने मचाया उत्पात और पीडीएस दुकान का चैनल गेट और शटर तोड़कर चावल का नुकसान किया। यह घटना धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज की बताई जा रही है। कई दिनों से जंगली हाथियों का दल इस गांव के जंगलों में डेरा जमाया है। वन विभाग के द्वारा गांव में मुनादी भी की जा रही है। हाथियों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है।
