8.6 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यकल मंत्री बन सकते हैं बाबुल सुप्रियो, 'युवा' कैबिनेट पर जोर दे...

कल मंत्री बन सकते हैं बाबुल सुप्रियो, ‘युवा’ कैबिनेट पर जोर दे रहीं CM ममता

Published on

कोलकाता

पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो कल पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री बन सकते हैं। ममता सरकार बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रही है। ऐसे में ‘युवा’ कैबिनेट बनाने पर जोर दे रहीं सीएम ममता बाबुल सुप्रियो को अहम प्रभार दे सकती हैं। बता दें कि बाबुल सुप्रियो ने पिछले साल भारतीय जनता पार्टी का साथ छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। 2021 के विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बाद, सुप्रियो ने घोषणा की थी कि वह राजनीति छोड़ देंगे और लोकसभा सांसद के रूप में भी इस्तीफा दे देंगे। हालांकि 18 सितंबर 2021 को वह अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि बाबुल सुप्रियो के अलावा, स्नेहाशीष चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा और प्रदीप मजूमदार को भी कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। इसके अलावा टीएमसी के जिला नेताओं में बिप्लब रॉय चौधरी, ताजमुल हुसैन और सत्यजीत बर्मन को राज्य मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। पहले से ही मंत्रालय में रहने वालों में, MoS बीरबाहा हांसदा को स्वतंत्र प्रभार मिल सकता है।

बाबुल सुप्रियो दिग्गज नेता और मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के बाद खाली हुई बालीगंज विधानसभा सीट से टीएमसी के टिकट पर विधायक चुने गए थे। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, ममता कथित तौर पर उस समय मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर उत्सुक नहीं थीं। नए मंत्रियों पर टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘ममता बनर्जी एक युवा कैबिनेट चाहती थीं। इसलिए पार्टी के युवा चेहरों जैसे सुप्रियो, भौमिक, चक्रवर्ती को शामिल किया जा सकता है।”

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी नेता ने कहा, “हमारे दूसरे कमान और अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी नए मंत्रिमंडल में युवा चेहरों को लाना चाहते हैं, और इसे लागू किया जाएगा। वह बाबुल सुप्रियो, पार्थ भौमिक जैसे नेताओं को भी सामने लाना चाहते थे।” टीएमसी पर अक्सर आरोप लगता रहा है कि 11 साल लंबी सरकार का मंत्रालय कोलकाता केंद्रित रहा है। इस आरोप को काउंटर करने के लिए जिला स्तर के नेताओं को मंत्रिमंडल में चुना जाएगा।

इसके अलावा मौजू दा मंत्रियों मेंविभागों में फेरबदल की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों मलय घटक और मानस भुनिया को अधिक जिम्मेदारी मिल सकती है। जबकि फिरहाद हकीम और चंद्रिमा भट्टाचार्य के विभागों को कम किया जा सकता है। सौमेन महापात्रा जिला इकाई के अध्यक्ष बन गए थे और इसलिए उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा सकता है।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...