6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यलोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन बड़ा एक्शन, कांग्रेस ने भंग की हिमाचल...

लोकसभा चुनावों में खराब प्रदर्शन बड़ा एक्शन, कांग्रेस ने भंग की हिमाचल प्रदेश की पूरी यूनिट

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में फिर से सियासी ‘खेला’ की अटकलों के बीच कांग्रेस ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश में जिला और ब्लॉक यूनिट के साथ-साथ पूरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) यूनिट को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। कांग्रेस के इस बड़े फैसले के पीछे लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन को वजह बताया जा रहा है लेकिन राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बीजेपी ने राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी क्लीन स्वीप किया था और सभी चारों सीटों पर जीत हासिल की थी। बीजेपी की आंधी में वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य भी कंगना रनौत के सामने हार गए थे।

सभी कमेटियां हुईं भंग
एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी आधिकारिक संदेश में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूरी पीसीसी, जिला अध्यक्षों और ब्लॉक कांग्रेस समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कुछ समय पहले कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की सदस्य बन चुकी हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। उन्हें 2022 में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नियुक्त किया गया था।

लंबे समय से नहीं हुआ बदलाव
एआईसीसी महासचिव के सी वेणुगोपाल की तरफ से जारी आदेश के बाद चर्चा शुरू हो गई है क्या कांग्रेस ने सियासी खेला रोकने के लिए यह कदम उठाया या फिर पार्टी वकाई में राज्य में अपने संगठन का पुर्नगठन करने जा रही है। पहाड़ी राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से पीसीसी में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार हालांकि काफी सेफ है। उप चुनाव में कांग्रेस ने सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत की है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...