9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यसंगीत निशा का आयोजन, कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया

संगीत निशा का आयोजन, कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया

Published on

बड़वाह।

संगीत निशा का आयोजन, कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया,शहर की प्रमुख संस्था सार्वजनिक गणेश एवं दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में गणेश उत्सव के दूसरे दिवस नगर पालिका परिसर मे आयोजित ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम के तहत गुरुवार रात्रि में संगीत निशा का आयोजन देर रात साढ़े ग्यारह बजे संपन्न हुआ।

समिति अध्यक्ष रजनी भंडारी नपा अध्यक्ष राकेश गुप्ता अनिल राय ने बताया कि सैक्सोफोन म्यूजिक प्लेयर 3 एवं कराओके कलाकारों के करीब 15 गायक गायिकाओं ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुवात कलाकारों द्वारा गणेश वंदना कर की गई, जिसमें गायक कलाकार, मनोज शर्मा, जयप्रकाश श्रीवास्तव, रेखा ओसवाल, सेक्सो फोन प्लेयर  इरशाद भाई व केवल बरले ने शानदार प्रस्तुति सुनकर श्रोताओं को आनंदित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.परेश विजयवर्गीय ने किया तथा आभार रवि जैन ने माना।

तीन घंटे तक सदाबहार गीतों से शाम सजाई

कराओके के कलाकार मनोज शर्मा ने पंग घुघरू बांध मीरां नाची रेखा ओसवाल मेघा रे मेघा तू पानी बरसा प्रिया चतुर्वेदी हरि ॐ हरि मनोज खेड़े मुसाफिर हु यारो ना घर है ना ठिकाना जय प्रकाश श्रीवास्तव तुमसे हो हसीना जैसे अन्य गीतों एवं सैक्सोफोन म्यूजिक प्लेयर इरशाद खान तेरे दिल के पास ही है मेरी मंजिले केवल विरले ओर इस दिल में क्या रखा है कि शानदार तीन घंटे तक सभी गीतकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मनमोह लिया।

यह भी पढ़िए: कश्यप मुनि जी की जयंती मनाई

कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया

सैक्सोफोन म्यूजिक प्लेयर 3 एवं कराओके कलाकारों के करीब 15 गायक गायिकाओं में मनोज खेड़े प्रिया चतुर्वेदी,अजय वर्मा अदिति शर्मा अर्चना ठाकुर बंटू भाटिया कमल सिंह पंवार लक्की भाटिया, पुलिस एएसआई रेणुका राठौर ने भी अपनी सुमधुर आवाज से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। आयोजन समिति के सुनील चौधरी रत्नाकर निंबोरकर विजय सोनी विजय महाजन  अनिल कानूनगो तरुण दस्सानी, रवि जैन, महेंद्र पाटीदार, राजेंद्र राठौर, आशीष गुप्ता आदि समिति पदाधिकारियों ने समस्त कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...