8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यबहराइच पहले और लखीमपुर खीरी दूसरे नंबर, लखनऊ में इन 7 जिलों...

बहराइच पहले और लखीमपुर खीरी दूसरे नंबर, लखनऊ में इन 7 जिलों से आकर भीख मांग रहे लोग

Published on

लखनऊ:

यूपी की राजधानी लखनऊ में सात जिलों के लोग रहकर भीख मांगने का धंधा कर रहे हैं। सबसे ज्‍यादा बहराइच के लोग भीख मांगते मिले हैं। डीपीओ, डूडा और एक निजी संस्‍था की तरफ से कराए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। इनमें महिलाओं के अलावा छोटे बच्‍चे भी शामिल हैं। 48 भिखारी बहराइच के तो करीब 1500 लखीमपुर खीरी जिले के हैं।

सर्वे करने वाली टीम ने बताया कि बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, सीतापुर, उन्‍नाव, रायबरेली और लखनऊ के भिखारी यहां मौजूद हैं। लखनऊ के केवल दो गांवों के ही 200 लोग भीख मांगने का काम कर रहे हैं। इन गांवों का नाम नगराम और भंजा खेड़ा है। विभिन्‍न विभागों की टीम ने दो महीने पहले शहर में भिखारियों का सर्वे शुरू कराया था। सर्वे में पता चला कि सात जिलों के लोग लखनऊ में रहकर भीख मांग रहे हैं।

स्‍कूलों में पढ़ने ही नहीं जा रहे भिखारियों के बच्‍चे
बहराइच जिले के सबसे ज्‍यादा लोग लखनऊ में भीख मांगने का काम कर रहे हैं। सर्वे से पहले 3916 भिखारियों का मोबलाइजेशन किया गया था। 5312 भिखारी और मिले थे। इस तरह शहर में 9228 भिखारी पाए। इनमें से आधे केवल बहराइच के हैं। प्रशासन ने कुछ समय पहले प्रयास कर भिखारियों के 256 बच्‍चों का सरकारी स्‍कूलों में दाखिला करवाया था। इन बच्‍चों को बाल सेवा योजना से भी जोड़ा गया। इनके बैंक खाते में हर महीने निश्चित धनराशि भी भेजी जा रही है। लेकिन पता चला है कि ये बच्‍चे स्‍कूल ही नहीं जा रहे हैं। इससे सरकार की मंशा पर पानी फिर जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this