10.6 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्य'तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच वर्चस्व की लड़ाई', BJP विधायक ने लालू...

‘तेजस्वी और तेजप्रताप के बीच वर्चस्व की लड़ाई’, BJP विधायक ने लालू परिवार पर बोला हमला

Published on

मुंबई:

राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के हालिया पोस्ट पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक संजय उपाध्याय ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के बीच अपने पिता लालू यादव के बाद वर्चस्व की लड़ाई है। बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने लालू परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव की पार्टी सिर्फ उनके परिवार तक सीमित है। अब लालू के बाद वर्चस्व की लड़ाई तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच है, जो केवल परिवार का आंतरिक मामला है। इसका बिहार या देश से कोई लेना-देना नहीं है।

बिहार में पीएम मोदी का खासा प्रभाव
उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि परिवार में एकता बनी रहे, लेकिन सत्ता के लिए यह देखना होगा कि लालू यादव इस चुनौती से कैसे निपटते हैं। चाहे लालू परिवार एक हो जाए, एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से मजबूती से चुनाव लड़ेगी। बिहार में पीएम मोदी का खासा प्रभाव है।

तेज प्रताप ने एक्स पर क्या लिखा?
लालू परिवार और पार्टी से निष्कासन के बाद तेज प्रताप ने रविवार सुबह एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मम्मी-पापा, मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सब कुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए न कि कुछ और। पापा आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी-पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा।

हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा- तेज प्रताप
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे। कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो। लेकिन, खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा। बस मेरे भाई भरोसा रखना, मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूं, फिलहाल दूर हूं, लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई मम्मी-पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है, अंदर भी और बाहर भी।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...