7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यलोहरदगा में BDO की बेटी ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में मिला...

लोहरदगा में BDO की बेटी ने की आत्महत्या, सरकारी क्वार्टर में मिला शव

Published on

रांची,

लोहरदगा के नक्सल प्रभावित पेशरार प्रखंड के प्रखंड विकास अधिकारी (BDO) अजय तिर्की की 18 साल की बेटी तमन्ना झरना तिर्की का उसके पिता के सरकारी क्वार्टर में शव मिला है. यह सनसनीखेज घटना शनिवार शाम की है. पिता सरकारी ड्यूटी पर फील्ड में मौजूद थे. मां प्रखंड मुख्यालय के करीब ही लगने वाले साप्ताहिक बाजार में सब्जी खरीदने गई थी. घर में कोई नहीं था.

बताया जा रहा है कि किसी का फोन आया और तमन्ना ने फोन पर बात करने के बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली. अजय तिर्की करीब 6 महीने से पेशरार प्रखंड के बीडीओ हैं. यहां पद संभालने के बाद से ही वह प्रखंड कार्यालय परिसर में ही मौजूद सरकारी क्वार्टर में परिवार सहित रह रहे हैं. आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग होने की वजह बताई जा रही है.

चर्चा है कि लड़की ने खुदकुशी करने के पहले किस से बात कर रही थी. इस बात की भी जांच पेशरार थाना पुलिस कर रही है. घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन के आला अधिकारी और कर्मचारी लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे. जहां आज सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. मृतका बीडीओ की पहली पत्नी की पुत्री थी. इस बार इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी.

तमन्ना रांची में रहा करती थी और रविवार को फिर रांची जाने वाली थी. पिता किसी अच्छे शिक्षण संस्थान में इसका नामांकन करने की तैयारी कर रहे थे. अजय तिर्की मूल रूप से महुआडांड के रहने वाले हैं. बीडीओ के आवासीय परिसर में ही रहने वाली पेशरार थाना कर्मी सुनीता देवी ने बताया कि बीडीओ दूरस्थ गांव में ग्रामीणों के साथ मीटिंग में गए हुए थे और उनकी पत्नी बाजार गई हुई थी. जब घर में कोई नहीं था तब लड़की ने आत्महत्या कर ली.

लोहरदगा के SP हरीश बीन जमा ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है. बॉडी को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. FIR भी दर्ज कर ली गई है. यूडी मामला दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है.सभी प्रक्रिया का सख्ती से पालन हो रहा है. घटना की जानकारी पाकर लोहरदगा डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, सिविल एसडीओ अमित कुमार, विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल, विशाल डुंगडुंग, दुबराज यादव सहित बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this