4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'संभल जाएं, ये बिहार है... दिल्ली से कोई बचाने नहीं आएगा', नित्यानंद...

‘संभल जाएं, ये बिहार है… दिल्ली से कोई बचाने नहीं आएगा’, नित्यानंद राय पर तेजस्वी का बड़ा हमला

Published on

पटना

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय को चेतावनी दी है। नित्यानंद का नाम लिए बिना डेप्युटी सीएम तेजस्वी ने कहा कि ‘केंद्र सरकार के बीजेपी के मंत्री हैं, जो बिहार में महाराष्ट्र वाला खेला करना चाहते हैं, वो संभल जाएं। यह बिहार है। दिल्ली से कोई बचाने नहीं आएगा। यहां सब ठंडा कर दिया जाएगा।’ पटना के राजद कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने साफ कहा कि गुरुग्राम में व्हाइट लैंड कंपनी के जिस मॉल को मेरा बताया जा रहा है, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

सीबीआई की रेड पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई के लोग लालू को गाली दे रहे हैं। कहा जा रहा है, इनके साथ रहोगे तो फंसोगे। जितना भी कल रेड में सीबीआई ने कागज बरामद किया, उसमें एक भी कागज हमारा नहीं है। मुझे पता चला है अब सीबीआई पिटाई तक कर रही है। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह भोला यादव के कहने पर किया जा रहा है। यह पूरी तरह भ्रम फैलाया जा रहा है।

मैं यहां रोज सफाई देने नहीं बैठूंगा: तेजस्वी
लालू यादव के छोटे बेटे ने कहा कि भाजपा के तीन जमाइयों से अब जनता लड़ेगी। भाजपा ने हद पार कर दी है। सबलोगों को सचेत रहने की जरूरत है। जनता जब अपना काम शुरू करेगी तो सबको ठीक कर देगी। सबलोग ध्यान से सुन लें। दिल्ली वाले नहीं बचाएंगे। मैं यहां रोज सफाई देने नहीं बैठूंगा। मैं यहीं देखूंगा या नौजवानों को नौकरी देने का काम करूंगा।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...