16.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराज्यसंभल में जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने शाही जामा मस्जिद...

संभल में जुमे की नमाज से पहले पुलिस ने शाही जामा मस्जिद के पास से 6 संदिग्ध लोगों को पकड़ा

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल में बीते साल 24 नंवबर को शाही जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से पुलिस यहां अलर्ट है। पुलिस की चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर शाही जामा मस्जिद के बाहर थ्री लेयर सुरक्षा और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी तैनात रही। जुमे की नमाज से पूर्व पुलिस की नजर शाही जामा मस्जिद के पास कुछ संदिग्ध बाहरी लोगों पर पड़ी। इसके बाद मुस्तैद पुलिस बल ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जामा मस्जिद के आस-पास घूम रहे लगभग 6 बाहरी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुछतांछ शुरू कर दी है। इनमें दो लोग जनपद रामपुर के रहने वाले बताए जा रहे है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र संभल ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के शाही जामा मस्जिद के आस-पास जनपद रामपुर के कुछ लोग यहां अनावश्यक रुप से घूम रहे थे, इनसे पुछताछ की जायेगी कि वो यहां अनावश्यक तरीके से क्यों घूम रहे थे। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

चार लोगों की हुई थी मौत
यहां बताते चले कि संभल में बीते साल 24 नंवबर को यहां शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान जमकर बवाल हुआ था। हिंसा के दौरान 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे, वहीं चार लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद संभल पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढा दी है। कोई भी संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने पर पुलिस उससे पुछताछ कर रही है।

संभल हिंसा के बाद पुलिस को पाकिस्तान मेड कारतूस मिले थे। इससे पुलिस का शक और गहरा हो गया है कि संभल हिंसा में पाकिस्तानी कनेक्शन तो नहीं। इसके बाद जांच टीमें सतर्क हो गई ताकि संभल के अमन-चैन को कोई बाहरी शरारती तत्व माहौल को बिगाड़ न सके। वहीं दूसरी तरफ संभल हिंसा में शामिल दंगाइयों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजने और चिन्हित कर काम भी करती नजर आ रही है।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this