13.1 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यबेल्जियम के पैराग्लाइडर की मिड-एयर टक्कर में मौत, हिमाचल प्रदेश के बीर-बिलिंग...

बेल्जियम के पैराग्लाइडर की मिड-एयर टक्कर में मौत, हिमाचल प्रदेश के बीर-बिलिंग में हुआ हादसा

Published on

शिमला ,

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीर-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां एक बेल्जियम के पैराग्लाइडर की मिड-एयर टक्कर के बाद मौत हो गई. हादसे में उनके पैराशूट के फेल होने के कारण वह जमीन पर गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

बता दें, यह घटना 2 नवंबर से शुरू होने वाले पैराग्लाइंडिग वर्ल्ड कप 2024 से चार दिन पहले हुई. बताया जा रहा है कि कांगड़ा जिले के बीर-बिलिंग में आयोजित होने वाले इस वर्ल्ड कप में 50 देशों से 130 पैराग्लाइडर हिस्सा लेंगे. जिले के पर्यटन उप-निदेशक विनय धीमान ने बताया कि उड़ान के दौरान दस पैराग्लाइडर एक साथ उड़ रहे थे, तभी दो पायलट आपस में टकरा गए. हादसे में बेल्जियम के फेयरेट्स की मौत हो गई, जबकि एक पोलिश पायलट घायल हो गया.

फेयरेट्स एक स्वतंत्र उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर थे और उनकी उम्र करीब 60 साल थी. दुर्घटना के बाद उनके सुरक्षित पैराशूट (रिजर्व्ड पैराशूट) के नहीं खुलने से उनकी मौत हुई. अधिकारियों ने बताया कि बीर-बिलिंग को पैराग्लाइडर्स का स्वर्ग माना जाता है, लेकिन यह पहली बार नहीं है जब यहां हादसा हुआ है. पिछले साल अक्टूबर में भी एक पोलिश पैराग्लाइडर एंड्रेज की एकल उड़ान के दौरान मौत हो गई थी.

एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो पैराग्लाइडर्स को पंजीकृत करें, निर्धारित मार्गों का पालन करें और सैन्य क्षेत्रों के ऊपर उड़ान भरने से बचें. वहीं, अतल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स (एबीवीआईएमएएस), मनाली के निदेशक अविनाश नेगी ने कहा कि दुर्घटनाओं के मामले में क्रैश साइट्स का सटीक पता लगाने के लिए ऊंचे पहाड़ों में विशेष टावर लगाने का प्रस्ताव विचाराधीन है.

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...