27.7 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeराज्यसोयाबीन किसानों की मदद के लिए सरकार तत्काल राहत पैकेज की घोषणा...

सोयाबीन किसानों की मदद के लिए सरकार तत्काल राहत पैकेज की घोषणा करे: जीतू पटवारी

Published on

भोपाल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी  आज सीहोर जिले के आष्टा मंडी पहुंचे, जहाँ उन्होंने सोयाबीन किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएँ सुनीं। श्री पटवारी ने कहा कि प्रदेश के किसान आज भयंकर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं — फसल चौपट हो चुकी है, बीमा कंपनियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं, और सरकार अब तक राहत देने में विफल रही है।

श्री पटवारी ने कहा कि सीहोर, जो पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जिला है, वहाँ भी किसानों की हालत बेहद खराब है। उन्होंने कहा —“मुख्यमंत्री जी, जब फसल ही नहीं हुई है, बीमा कंपनियाँ पल्ला झाड़ चुकी हैं, तो किसानों को राहत देने के लिए सरकार को ₹20,000 प्रति बीघा किसानों के खाते में तत्काल डालना चाहिए।”
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हाल के अत्यधिक वर्षा और बाढ़ से किसानों की बची-खुची फसल भी नष्ट हो गई है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों के हित में विशेष कैबिनेट बैठक बुलाई जाए और राहत पैकेज की घोषणा की जाए। “यह कांग्रेस या भाजपा का राजनीतिक विषय नहीं है, यह किसानों के जीवन और सम्मान का विषय है,” — श्री पटवारी ने कहा। उन्होंने आगे कहा कि न प्याज का दाम है, न लहसुन का, बीज महंगे हैं और किसान साहूकारों से कर्ज लेकर खेती कर रहा है। ऐसे हालात में सरकार का मौन रहना किसानों के साथ अन्याय है।

Read Also: Budh Gochar Rashifal: दिवाली के बाद चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत! बुध गोचर लाएगा चमत्कारिक बदलाव, करियर और धन लाभ के योग

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, प्रदेश प्रवक्ता राहुल राज, कांग्रेस नेता ओम पटेल, एवं समस्त स्थानीय कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Latest articles

चार दिन बाद मथुरा में मिला लापता मासूम अंश, भोपाल पुलिस की छह टीमों ने किया सुरक्षित बरामद

भोपाल। राजधानी के ईदगाह हिल्स स्थित बाजपेयी नगर मल्टी से चार दिन पहले लापता...

कम कीमत में नई कारें दिलाने का झांसा, गैस एजेंसी संचालक से 17 लाख की ठगी; डुप्लीकेट चाबी से उठा ले गए तीनों वाहन

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र में एक गैस एजेंसी संचालक के साथ उन्हीं...

24 घंटे में बदली पटवारियों की तबादला सूची, भोपाल में प्रशासनिक फैसले पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल में पटवारियों के स्थानांतरण को लेकर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...