6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्ययोगी सरकार का बड़ा फैसला, UP में हर परिवार का बनेगा फैमिली...

योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP में हर परिवार का बनेगा फैमिली कार्ड

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लेते हुए एक नए परिवार कल्याण कार्ड की योजना बनाई है. इसके तहत राज्य के सभी परिवारों की मैपिंग कर फैमिली कार्ड बनाया जाएगा. फैमिली कार्ड 12 अंकों का होगा. इस कार्ड की मदद से सरकार परिवारों के बारे में पूरी जानकारी जुटाने में मदद करेगी.

बताया जा रहा है कि कार्ड की मदद से योगी सरकार लोगों को सरकारी योजनाओं से रोजगार और नौकरी दिलाने में सहयोग करेगी. हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर एक प्रेजेंटेशन देखा था और अब समाज कल्याण विभाग को इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं. परिवार पहचान पत्र के लिए राशन कार्ड से डाटा एकत्रित करने की तैयारी की जा रही है. अगर ऐसा होता है तो कुछ ही दिनों में 60 प्रतिशत परिवार इससे जुड़ सकेंगे.

परिवार कल्याण कार्ड योजना से सरकार हर परिवार को रोजगार से जोड़ेगी. इसके अलावा सरकार की सभी योजनाओं को भी एक-एक परिवार से जोड़ा जाएगा. साथ ही धोखाधड़ी भी रुकेगी. उदाहरण के लिए यदि एक ही परिवार को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो उसका डाटा भी सरकार के पास रहेगा. अगर अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है तो उनके कार्ड क्लियर हो जाएंगे.

फैमिली कार्ड बनने के बाद फर्जी कार्ड हो जाएंगे बंद
जानकारी के मुताबिक, फैमिली कार्ड बनने के बाद फर्जी कार्ड बंद कर दिए जाएंगे. एक ही परिवार को बार-बार किसी योजना का लाभ मिलना बंद हो जाएगा. सरकार की मंशा है कि जिन परिवारों को अभी तक लाभार्थी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, उन परिवारों को लाभार्थी योजनाओं के अंतर्गत लाया जाए.

इतना ही नहीं इस कार्ड के बनने से सरकार के पास यह भी डाटा होगा कि किस परिवार को रोजगार और नौकरी की जरूरत है. उसी के अनुसार उस परिवार के लिए उचित व्यवस्था की जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक, इस कार्ड के बनने से लोगों को काफी फायदा होगा. इन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जा सकता है और इसके लिए अलग से आवेदन या किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी.

फैमिली कार्ड में राज्य में रहने वाले लोगों की होगी पूरी जानकारी
वहीं, हरियाणा में चल रहे परिवार के पहचान पत्र और कर्नाटक के फैमिली कार्ड की जानकारी यूपी सरकार ने ली है. हरियाणा में परिवार कार्ड के लिए राशन कार्ड डेटा का उपयोग किया जाता है. इसमें स्पष्ट किया गया है कि फैमिली कार्ड में राज्य में रहने वाले लोगों की पूरी जानकारी रखी जाएगी. इसमें उन परिवारों को प्राथमिकता के स्तर पर रखा जाएगा, जिनके यहां कोई नौकरी नहीं होगी.

इसी प्रकार यदि परिवार के एक सदस्य का जाति प्रमाण पत्र बनवाया जाता है तो परिवार के अन्य सदस्य भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. उन्हें आवेदन के साथ किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी. फैमिली कार्ड बनने के बाद बेरोजगारों के लिए विशेष योजना भी तैयार की जाएगी. उनके अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने का कार्यक्रम बनाया गया है.

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...