7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeराज्यबिहार : सिवान में फिर जहरीली शराब कांड! एक की मौत और...

बिहार : सिवान में फिर जहरीली शराब कांड! एक की मौत और दो ने गंवाई आंखों की रोशनी

Published on

सिवान:

बिहार के सिवान जिले में कथित तौर पर संदिग्ध जहरीली शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोगों की आंख की रोशनी प्रभावित हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने एक बयान में बताया कि शुक्रवार सुबह पौने आठ बजे उसे सूचना मिली कि लकड़ीनवीगंज थाना क्षेत्र के नवीगंज टोले के उमेश राय को धुंधला दिखाई दे रहा है, जिसने कल रात किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया था।

तीन ने पी शराब, एक की गई जान
पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि उमेश राय, अमरजीत राय एवं अशोक राय ने अमरजीत राय के घर पर संदिग्ध जहरीली शराब पी थी। तबीयत बिगड़ने पर तीनों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया और वहां से फिर उन्हें सिवान मुख्यालय के एक अस्पताल में ले जाया गया। ईलाज के दौरान अमरजीत राय की मृत्यु हो गई है।

अक्टूबर में ही हो चुका है कांड
पुलिस के मुताबिक अस्पताल में भर्ती उमेश राय ने मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने देसी शराब का सेवन किया था जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ी। अभी हाल ही में छपरा, सिवान और गोपालगंज जहरीली शराब कांड ने कई घरों में मातम पसार दिया था। पिछले महीने यानी अक्टूबर में ही इन तीन जिलों में जहरीली शराब ने कहर बरपाया था। उस जहरीली शराब कांड में अपुष्ट आंकड़ों के अनुसार 45 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार ने दो थानेदारों समेत 4 पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई थी। लेकिन एक बार फिर से सिवान में ये कांड हो गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...