13.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्यबिहार : पत्नी ने रची साजिश, प्रेमी संग मिलकर की पेंटिंग ठेकेदार...

बिहार : पत्नी ने रची साजिश, प्रेमी संग मिलकर की पेंटिंग ठेकेदार की हत्या, नालंदा हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Published on

नालंदा

बिहार के नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में हुए पेंटिंग ठेकेदार सिकंदर राम हत्याकांड की गुत्थी एसआईटी ने सुलझा ली है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है- हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ने ही रची थी। वजह थी उसके प्रेम संबंध, जिसमें पति बाधक बन रहा था। एसआईटी ने इस सनसनीखेज मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी जूली कुमारी और उसका प्रेमी जैकी राम (महालपर निवासी स्व. सुनील राम का पुत्र) को हिरासत में लिया गया है। जांच में एक तीसरे आरोपी की भूमिका भी सामने आई है, जिसकी तलाश में छापेमारी जारी है।

सिकंदर राम की हत्या की पूरी कहानी
मथुरापुर गांव निवासी सिकंदर राम मकानों की पेंटिंग का ठेका लेकर काम करता था। 30 मई की सुबह वह रोज की तरह काम पर जाने के लिए निकला था, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। तीन गोलियों से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह दो बच्चों का पिता था।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
एसआईटी जांच के अनुसार, जूली कुमारी का विवाह से पहले से ही जैकी राम से प्रेम प्रसंग था। जैकी कुछ समय के लिए दिल्ली चला गया था, लेकिन लौटने के बाद दोनों फिर से मिलने लगे। सिकंदर राम इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और हत्या करवा दी।

एसआईटी ने 36 घंटे में किया खुलासा
सदर डीएसपी-2 संजय जायसवाल के नेतृत्व में एसपी ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के माध्यम से मात्र 36 घंटे में पूरे मामले की परतें खोल दीं।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
इस केस के खुलासे में कई पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे, जिनमें नूरसराय अंचल इंस्पेक्टर रामशंकर सिंह, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रजनीश कुमार, दारोगा नेहा कुमारी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...