10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्य'बिहारी डरने वाले नहीं, हिम्मत है तो मनोहर लाल खट्टर पर केस...

‘बिहारी डरने वाले नहीं, हिम्मत है तो मनोहर लाल खट्टर पर केस करके दिखाएं’, तेजस्वी का CBI रेड पर फूटा गुस्सा

Published on

पटना

बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने आज गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बुधवार को हुई सीबीआई छापेमारी पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स की छापेमारी उस दिन हुई, जिस दिन हमें बहुमत सिद्ध करना था। लेकिन हम बताना चाहते हैं कि बिहार डरने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया हाउस के माध्यम से बताया जा रहा है कि ‘अर्बन क्विट’ नाम से एक मॉल का निर्माण चल रहा है, जिसमें तेजस्वी यादव की हिस्सेदार है तो हमने पता किया। इस मॉल का निर्माण व्हाइट लाइन कॉरपोरेशन लिमिटेड नामक कंपनी करा रही है। इसमें नवदीप, अतम प्रकाश के नाम से शेयर हैं। अगर मैं इस कंपनी का डायरेक्टर या शेयर होल्डर हूं तो मेरा नाम कहां हैं।

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी एजेंसी के जांच में गलती कैसे हो सकती है, सीबीआई वाले गए थे मेरा नोट पकड़ने और मैने बीजेपी वालों का ही नोट पकड़ लिया। इसीलिए तो मैने कहा कि बीजेपी के तीन जमाई- सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स है। अब मैंने क्लियर कर दिया तो क्या अब सीबीआई, बीजेपी वालों मनोहर लाल खट्टर पर मुकदमा दर्ज करेगी।

डेप्युटी सीएम तेजस्वी ने कहा कि यूपीए 1 में लालू यादव रेल मंत्री थे। 2009 में 90 हजार का मुनाफा दिया। जिस लालू यादव ने रेलवे को मुनाफा दिया, उस पर केस दर्ज किया गया। और जो रेलवे को बेच रहा है क्या सीबीआई में हिम्मत है उसके खिलाफ केस दर्ज करने की। तेजस्वी ने कहा कि सीबीआई के लोग लालू को गाली दे रहे हैं, कहा जा रहा है साथ रहोगे तो फंसोगे। जितना भी कल रेड में सीबीआई ने कागज बरामद किया, उसमें एक भी कागज हमारा नहीं है। मुझे पता चला है अब सीबीआई पिटाई तक कर रही है। कुछ लोग कह रहे हैं यह भोला यादव के कहने पर किया जा रहा है, यह पूरी तरह भ्रम फैलाया जा रहा है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...