19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यबिहार के फ्रॉड गैंग ने PM मोदी के सारे दावों की निकाली...

बिहार के फ्रॉड गैंग ने PM मोदी के सारे दावों की निकाली हवा! साइबर कैफे पर पुलिस रेड से मचा बवंडर

Published on

पूर्वी चम्पारण:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार अलग-अलग मंचों से कहते रहे हैं कि ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा देने के चलते भ्रष्टाचार और फ्रॉड थमा है। लेकिन बिहार में एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश हुआ है जो पीएम मोदी के तमाम दावों की हवा निकाल रहे हैं। सरकारी प्रणाली को हैक प्रमाणिक दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का मोतीहारी पुलिस ने खुलासा किया है। यह गिरोह बिहार के कई जिलों में फैला हुआ है। गिरोह का सक्रिय सदस्य पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर, अरेराज और संग्रामपुर थाना क्षेत्र में कार्यरत था।

साइबर कैफे में छापेमारी कर गिरोह का हुआ खुलासा
बगैर ओटीपी के राशन कार्ड और आधार कार्ड बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने वाले इस गिरोह का खुलासा पुलिस ने किया है। पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के लगूनिया गांव में संचालित साइबर कैफे में छापेमारी कर पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा किया, जिसके बाद एक के बाद एक तार जुड़ते चले गए।

जिले के अरेराज, मलाही पहाड़पुर और संग्रामपुर थाना क्षेत्र में छापामारी कर पुलिस ने बड़े गिरोह का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस को छपरा और सुपौल में भी इस गिरोह के संचालन की जानकारी मिली है।

ये अपराधी बिना किसी विभागीय OTP के असली राशन कार्ड और आधार कार्ड बनाने का कार्य किया करते थे। सरकारी प्रणाली को हैक कर आम जनता के हक पर चोट कर रहा था। अब इसकी गहन जांच की जा रही है। साइबर डीएसपी ने बताया कि अपराधी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहे थे और कई वर्षों से यह नेटवर्क सक्रिय था।

ओटीपी सिस्टम को बायपास कर चला रहे थे धंधा
साइबर डीएसपी ने बताया कि सरकारी सिस्टम को हैक कर और OTP सिस्टम को बायपास कर फर्जी राशन कार्ड जेनरेट करना और आधार कार्ड अपडेट करने का कार्य इन साइबर कैफे से किया जा रहा था। साइबर अपराधियों की ओर से सरकारी पोर्टल में अनाधिकृत रूप से एक्सेस कर चुके थे। आधार कार्ड जैसे संवेदनशील दस्तावेजों का दुरुपयोग हो रहा था।

राशन कार्ड बनाने वाले कई सामान जब्त
उन्होंने बताया कि गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में बड़ी मात्रा में उपकरण को जब्त किया है। जिसमें आठ लैपटॉप, पांच मोबाइल, फिंगर प्रिंटर, स्कैनर और दस्तावेज को बरामद किया गया है। कागजातों की जांच के दौरान पुलिस को इनके तार छपरा और सुपौल से भी जुड़े मिले हैं।

इन जिलों के लोग इस धंधे में शामिल
गिरोह में और भी लोग शामिल हैं जो छपरा, सुपौल इत्यादि जगहों के रहने वाले हैं। SIT छापेमारी कर रही है। साइबर डीएसपी ने बताया कि नियमानुसार राशनकार्ड बनाने पर इसका ओटीपी अनुमंडल पदाधिकारी को जेनरेट करना होता है। इसकी पुष्टि आपूर्ति विभाग के मार्केटिंग ऑफिसर को करना होता है। जिसे बायपास कर ये अपराधी धड़ल्ले से राशन कार्ड बना रहे थे। साथ ही राशन कार्ड को आधार कार्ड से भी लिंक कर लोगों को लाभ दिलाते थे। जिससे जरूरतमंद लोग सरकार की योजनाओं से वंचित हो रहे थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...