12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यBJP ने लगाए चुनावी वादे पूरे नहीं होने के आरोप तो कांग्रेस...

BJP ने लगाए चुनावी वादे पूरे नहीं होने के आरोप तो कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने संभाला मोर्चा

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। ऐसे में बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। बीजेपी ने कांग्रेस शासित राज्यों में चुनावी वादे पूरे नहीं होने के आरोप लगाए हैं। इस पर कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जवाब दिया है। मुंबई में कांग्रेस के दो मुख्यमंत्री और एक उपमुख्यमंत्री ने बीजेपी के आरोपों का खंडन किया। उन्होंने अपने यहां सामाजिक योजनाओं को जारी रखने का दावा किया।

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार
बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि कांग्रेस अपने राज्यों में अपनी कई नीतियों को वापस ले रही है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री DK शिवकुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन आरोपों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उनके राज्यों में सामाजिक योजनाएं लागू हैं।

बीजेपी के फर्जी विज्ञापन से धक्का लगा- डीके शिवकुमार
बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस ने अपने राज्यों में योजनाओं को बंद कर दिया है। इसी के जवाब में कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि मुझे बीजेपी के फर्जी विज्ञापनों को देखकर बहुत धक्का लगा। ऐसे में मैं यहां यह बताने आया हूं कि हमने जो वादे किए थे वो सभी स्कीम हमारे राज्य में चल रही हैं।

क्या बोले कांग्रेस के सीएम-डिप्टी सीएम
डीके शिवकुमार ने ये भी कहा कि हम सभी तीनों नेता केंद्र की सत्ताधारी पार्टी को भी आमंत्रित करना चाहेंगे कि वे हमारे राज्य में आकर इसे देखें। हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने अपने सभी वादे पूरे किए हैं जैसे कि पुरानी पेंशन योजना। तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी ने कहा कि सत्ता में आने के तुरंत बाद किसानों का कर्ज माफ किया गया, जिससे 22 लाख किसानों को फायदा हुआ।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...