7.1 C
London
Sunday, November 9, 2025
Homeराज्यBJP वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है...महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी का...

BJP वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है…महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी का दावा, अशोक चव्हाण के साथ कोई नहीं जाएगा

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के पार्टी छोड़ने पर बड़ा हमला बोला है। चेन्निथला ने मुंबई में पार्टी नेताओं की बैठक के बाद कहा कि डरपोक लोग पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग नहीं होगी, अगर कोई कांग्रेस विधायक ऐसा करता है तो उसे छह साल के लिए चुनाव लड़ने से रोक दिया जाएगा। चेन्निथला ने कहा कि केंद्रीय एजेंसियों के दबाव के कारण अशोक चव्हाण ने पार्टी छोड़ी है, लेकिन उनके जाने से पार्टी बिल्कुल भी कमजोर नहीं होगी, पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ हैं।

पार्टी के एकजुट होने का दावा
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने सह प्रभारी आशीष दुआ की मौजूदगी राज्य के बड़े नेताओं के साथ बैठक की। इसमें बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट हैं। उन्होंने दावा किया कि चव्हाण के साथ और नेता पार्टी छोड़कर नहीं जाएंगे। चेन्निथला ने यह भी कहा कि बीजेपी ने उन विपक्षी नेताओं के लिए दरवाजे खोल दिए हैं जिनके खिलाफ उन्होंने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा कि अजित पवार का 60,000 करोड़ रुपये का सिंचाई घोटाला, अशोक चव्हाण का आदर्श घोटाला आदि अब बीजेपी में साफ हो गए हैं। बीजेपी वॉशिंग मशीन की तरह काम कर रही है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की। इसमें उन्होंने बीजेपी के उस ट्वीट को रखा। जिसमें बीजेपी ने अशोक चव्हाण पर आरोप लगाए थे।

पार्टी ने चव्हाण को सबकुछ दिया
महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी प्रभारी रमेश चेन्निथला का दावा है कि अशोक चव्हाण को छोड़कर कांग्रेस से कोई भी पार्टी नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अशोक चव्हाण को सब कुछ दिया, उन्हें दो बार सीएम बनाया, वह सीडब्ल्यूसी सदस्य थे फिर भी उन्होंने छोड़ दिया। महाराष्ट्र कांग्रेस की बैठक में पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहब थोराट, नेता प्रतिपक्ष विजय विजय वडेट्टीवार, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, मुंबई कांग्रेस की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ समेत पार्टी के तमाम नेता मौजूद रहे।

Latest articles

भेल ऑफिसस क्लब में ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन

भोपाल,बीएचईएल, भोपाल के ऑफिसर्स क्‍लब में दिनांक 13 से 16 नवम्‍बर, 2025 तक शीतकालीन...

बीएचईएल को एनटीपीस से मिला 6,650 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

भोपाल।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड से ओडिशा में दर्लिपाली...

More like this

मध्यप्रदेश में हेलमेट को लेकर सख्ती, दोपहिया चालकों पर चलेगा विशेष अभियान

भोपाल।मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए सरकार ने...

राज्य सभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का किया स्वागत

बैरसिया।नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने...

Viral Audio Clip: दिग्विजय सिंह को लेकर बवाल, एक-दूसरे पर अपशब्दों का इस्तेमाल! अब दोनों बोले- ऑडियो नकली है

Viral Audio Clip: मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति में मंगलवार को एक वायरल ऑडियो...