3.5 C
London
Wednesday, February 18, 2026
Homeराज्य'सीएम पद के लालच में अशोक गहलोत ने करवाया राजस्थान में सियासी...

‘सीएम पद के लालच में अशोक गहलोत ने करवाया राजस्थान में सियासी ड्रामा, गांधी परिवार की नहीं मानी बात’

Published on

दौसा

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से चल रहे सियासी संग्राम के बाद बीजेपी नेता राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने दौसा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पद का लालच नहीं होने की बात कहते हैं लेकिन एक साल के लिए सीएम बने रहने के लिए पूरा ड्रामा भी उन्होंने कराया। बीजेपी सांसद ने कहा कि बिना मुख्यमंत्री की शह के शांति धारीवाल इतना बोल नहीं सकते थे, महेश जोशी व्हिप जारी कर शांति धारीवाल के घर बैठक नहीं बुला सकते थे और प्रताप सिंह खाचरियावास बढ़-चढ़कर बयानबाजी नहीं कर सकते थे।

उन्होंने कहा कि बिना मुख्यमंत्री के इशारे व सहयोग से प्रदेश में यह सियासी ड्रामा संभव नहीं था। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की बात मानने का दावा करने वाले अशोक गहलोत ने गांधी परिवार की बात नहीं मानी, पद का लोभ नहीं होने की बात कहने वाले मुख्यमंत्री ने पद का लोभ दिखाया और अनुशासन वाले मुख्यमंत्री कहलाने वाले अशोक गहलोत ने पूरे सियासी ड्रामे में अनुशासनहीनता की।

राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी पर भी कटाक्ष किया और कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को यह बात सार्वजनिक करनी चाहिए कि कितने विधायकों व मंत्रियों ने इस्तीफे दिए। उन्होंने कहा कि इस्तीफा देने वाले मंत्री ट्रांसफर- पोस्टिंग और मीटिंग ले रहे हैं। ऐसे में उन पर पाबंदी लगाई जाए, वरना यह माना जाएगा कि सीपी जोशी भी इस ड्रामे में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पर्चा लीक कराने में माहिर: बीजेपी सांसद
जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली गए थे तो उनके हाथ का एक पर्चा सार्वजनिक हो गया था, इस मामले में सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पर्चा लीक कराने में माहिर हैं। पहले रीट, जेईएन और एसआई का पर्चा लीक हुआ और अब अपने फायदे के लिए सियासी पर्चा लीक करा दिया।

Latest articles

बजट से पहले भोपाल में गूंजी ‘रसोई संसद’: महिला कांग्रेस ने बेलन-थाली बजाकर मांगा 400 रुपये में सिलेंडर

भोपाल विधानसभा के बजट सत्र के बीच राजधानी भोपाल में मंगलवार को महंगाई का मुद्दा...

कैफे में विवाद के बाद पुलिस की दबिश फ्लैट में मिला 61 लाख का ‘हवाला’ कैश

भोपाल राजधानी के एमपी नगर जोन-2 में एक कैफे में हुई मामूली मारपीट की जांच...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...