11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यबीजेपी का बड़ा दांव! हेमंत सोरेन की भाभी को बनाया चुनावी योद्धा,...

बीजेपी का बड़ा दांव! हेमंत सोरेन की भाभी को बनाया चुनावी योद्धा, चंपाई दिला पाएंगे BJP को आदिवासी वोट?

Published on

रांचीः

अगले महीने होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में बाबूलाल मरांडी, चंपाई सोरेन और सीता सोरेन सहित 66 उम्मीदवारों के नाम हैं।धनवार सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी चुनाव लड़ेगे। सीता सोरेन को जामताड़ा सीट से उम्मीदवार बनाया है। शिबू सोरेन की बहू और झारखंड सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) से इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता ले ली। बीजेपी ने सीता सोरेन को दुमका सीट से उम्मीदवार भी बनाया था। लेकिन वह चुनाव हार गईं। अब वह विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी।

चंपाई सोरेन अब बीजेपी के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
चंपाई सोरेन सरायकेला से बीजेपी उम्मीदवार हैं। झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था और फिर जब हेमंत जेल से बाहर आए तो चंपई की जगह फिर हेमंत ने ले ली। जिसके बाद से यह चर्चा होने लगी थी कि चंपई सोरेन हेमंत सोरेन से नाराज हैं। दो महीने पहले चंपाई बीजेपी में शामिल हो गए। पार्टी ने चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को भी घाटशिला से उम्मीदवार बनाया है।

झारखंड में ट्राइबल वोट बैंक सबसे अहम फैक्टर
झारखंड में ट्राइबल वोट बैंक सबसे अहम फैक्टर है और चंपाई सोरेन ट्राइबल के बड़े नेता माने जाते हैं। चंपई सोरेन झारखंड के कोल्हान इलाके से हैं और इस क्षेत्र में विधानसभा की 14 और लोकसभा की 2 सीटें हैं। चंपाई सात बार के विधायक हैं और पूर्व सीएम भी हैं।

आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट पर फोकस
राज्य में कुल 82 विधानसभा सीटें हैं और इसमें से जेएमएम के पास 26, कांग्रेस के पास 22, बीजेपी के पास 22 और आजसू पार्टी के पास 3 विधायक हैं। झारखंड में 28 विधानसभा सीटें ट्राइबल्स के लिए आरक्षित हैं। अभी इनमें से दक्षिणी छोटानागपुर एरिया की दो सीटों पर ही बीजेपी का कब्जा है। संताल और कोल्हान क्षेत्र की सभी ट्राइबल सीटों पर बीजेपी को पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में भी जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन को ट्राइबल सीटें मिली।

Latest articles

बीएचईएल ने केंद्र सरकार को 109.98 करोड़ रुपये का अंतिम लाभांश दिया

नई दिल्ली भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत...

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...