नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी को सबसे बड़ा नुकसान उत्तर प्रदेश से हुआ है। पार्टी के 32 प्रत्याशियों की बुरी हार हुई है और बीजेपी 272 के जादुई आंकड़े से 32 सीटें कम आई थीं। ऐसे में इस नुकसान के चलते अब डैमेज कंट्रोल के तहत जिम्मेदारी लेते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी वाला कमान के सामने अपनी इस्तीफे की पेशकश कर दी है।
सूत्रों का कहना है कि भूपेंद्र चौधरी को लेकर प्रदेश में कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी का माहौल भी और वह इस बार चुनाव में सही फैसले लेने में असफल साबित हुए थे। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोकसभा सीटों की बात करें तो यूपी में कुल 80 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें 36 पर समाजवादी पार्टी, 33 पर बीजेपी, 6 पर कांग्रेस, 2 पर RLD, 1 पर आजाद समाज पार्टी और 1 पर अपना दल ने जीत दर्ज की है।
देवेंद्र फडणवीस ने भी किया है इस्तीफे का ऐलान
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी यही कदम उठाया है। यूपी के बाद महाराष्ट्र ऐसा राज्य है, जहां बीजेपी को भारी नुकसान हुआ है। देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उपमुख्मंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश की है और संगठन में काम करने की बात कही है।
बता दें कि कल सुबह 11 बजे एनडीए संसदीय दल की बैठक होनी है। ये बैठक सेंट्रल हॉल में होगी। जहां एनडीए के सभी घटक दलों के अध्यक्ष, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, एनडीए के सभी सांसद मौजूद रहेंगे। संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसदीय दल की तरफ से बधाई दी जाएगी और प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत होगा।बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी संसदीय दल को संबोधित भी करेंगे। संसदीय दल की बैठक के बाद एनडीए का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति से मुलाकात करने जाएगा और नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।
