15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यबुलंदशहर: लड़की के कपड़े पहनकर खेत में बैठा चाचा, भतीजे के आते...

बुलंदशहर: लड़की के कपड़े पहनकर खेत में बैठा चाचा, भतीजे के आते ही कर दी हत्या, चार गिरफ्तार

Published on

बुलंदशहर,

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के डिबाई थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में सुई-धागे के सेल्समैन शीशपाल की सुपारी देकर हत्या कर दी गई. 7 नवंबर की रात उसकी लाश ईंट भट्टे के पास मिली थी, जिसमें चाकू के घाव और दुपट्टे से गला दबाने के निशान पाए गए थे. इस हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने शीशपाल के चाचा रामेश्वर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस की जांच में सामने आया कि शीशपाल का अपने परिवार के साथ व्यवहार खराब था. वह शराबी था और अपने माता-पिता और चाचा के साथ दुर्व्यवहार करता था. उसने अपनी बहन के साथ भी अश्लील हरकत की थी, जिससे परिवार नाराज था. इसी के चलते उसके चाचा ने हत्या की योजना बनाई. अलीगढ़ के रहने वाले शैलेंद्र को इस काम के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.

1 लाख की सुपारी देकर कराई थी युवक की हत्या
प्लान के तहत शैलेंद्र ने अपनी पत्नी की तस्वीर व्हाट्सएप की डीपी पर लगाई और शीशपाल से दोस्ती बढ़ाई. घटना के दिन शैलेंद्र और उसके साथी विवेक व पुष्पेंद्र ने शीशपाल को खेत में बुलाया. शैलेंद्र खुद महिलाओं का पहनावा और दुपट्टा ओढ़कर वहां बैठा था. शीशपाल के पहुंचते ही तीनों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
डिबाई पुलिस और देहात एसओजी ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर शीशपाल के चाचा रामेश्वर सहित सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनके पास से 12 हजार रुपये नकद, एक तमंचा, अवैध चाकू, जला हुआ मोबाइल फोन और मृतक की शर्ट बरामद की है. एसएसपी बुलंदशहर श्लोक कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...