22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यसंभल में बुलडोजर एक्शन जारी, अब पापमोचन तीर्थ को जाने वाले रास्ते...

संभल में बुलडोजर एक्शन जारी, अब पापमोचन तीर्थ को जाने वाले रास्ते पर अवैध अतिक्रमण तोड़ा गया

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल में नगर पालिका की ओर से चलाए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन लगातार जारी है। इससे अवैध अतिक्रमण की जद में आए मकान या फिर चबूतरे आदि वालों में हडकंप मचा हुआ है। दरअसल, शनिवार को पापमोचन तीर्थ को जाने वाले रास्ते पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ हटाए जाने का कार्य किया गया। अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर के साथ सदर एसडीएम वंदना मिश्रा और टीम पहुंची और अतिक्रमण को हटाया गया।

बीते दिन डीएम डॉ. राजेन्द्र पेंसिया और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने पापमोचन तीर्थ स्थल का निरीक्षण किया था। जहां अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। डीएम ने एसडीएम को उक्त अवैध अतिक्रमण से संबंधित जांच सौंपी थी। शनिवार को नगर पालिका टीम के साथ एसडीएम वंदना मिश्रा खुद पहुंचीं और अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाया। जहां बुलडोजर एक्शन देख सराय मोहल्ले में अवैध अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

संभल बावड़ी पर बने मकान को तोड़ा गया
दूसरी तरफ बीते शुक्रवार को बावड़ी की जद में आए अवैध मकान बनाने को लेकर भी नगर पालिका ने 24 घंटे में मकान तोड़ने का नोटिस नगर पालिका ने नोटिस चस्पा किया था। यहां डीएम ने ऐतिहासिक स्थल से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। वहीं, मकान रह रही महिला से नगर पालिका की टीम ने नोटिस देने के साथ मकान खाली करने की बात कही थी। इसके बाद मकान स्वामी द्वारा मकान खाली करने के पश्चात मकान की बनी दीवार को हथौड़े से तोड़ना शुरू किया गया। शनिवार को मकान तोड़ने का काम जारी रहा।

अपने मकान की दीवार को टूटते देख मकान में रह रही महिला रोती बिलखती नजर आई। हालांकि, महिला को नगर पालिका और अन्य जिम्मेदारों ने आश्वासन दिया कि जिसने आपको यह मकान बेचा है, उन पर एफआईआर लिखवाइए, ताकि ऐसे भू माफियों पर जांच के बाद कार्रवाई हो सके।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this