7.7 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यपंचकूला में बुराड़ी जैसी घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने...

पंचकूला में बुराड़ी जैसी घटना, एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, बाबा बागेश्वर की कथा से लौट रहा था परिवार

Published on

पंचकूला

हरियाणा के पंचकूला से बुराड़ी जैसी घटना सामने आई है, जहां पर एक ही परिवार के सात लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इन सभी का शव पुलिस ने एक कार से बरामद किया है. कथित तौर पर परिवार पंचकूला में आयोजित बाबा बागेश्ववर धाम की हनुमंत कथा में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था.

पंचकूला में कार के अंदर मिले 7 शव
मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला के सेक्टर-27 में सोमवार की देर रात, एक मकान के बाहर कार में शवों को पड़ा हुआ पाया गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जिस कार को पुलिस ने बरामद किया है, वह देहरादून की है. शुरुआती जांच में पता चला कि परिवार देहरादून का रहने वाला था. मृतकों में प्रवीण मित्तल उम्र 42 वर्ष निवासी देहरादून, प्रवीण के माता-पिता, प्रवीण की पत्नी और 2 बेटी और एक बेटे सहित तीन बच्चे शामिल हैं.

भारी कर्ज के चलते की आत्महत्या
घटना की सूचना मिलने के बाद पंचकूला (Panchkula) डीसीपी हिमाद्री कौशिक घटनास्थल पर पहुंची थी. वहीं, इसके अलावा, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया ने भी घटना स्थल का दौरा किया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्रवीण मित्तल पर कर्ज ज्यादा था, वह देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी चलाते थे. बिजनेस में घाटा होने के चलते उन्होंने पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर ली. हालांकि, पुलिस मामले की अन्य एंगल से भी जांच कर रही है.

मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है. पुलिस ने सभी शवों को पंचकूला के एक निजी अस्पताल के मॉर्चुरी में रखवाया है. फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जांच के लिए एकत्रित किए हैं.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...