24 C
London
Wednesday, June 18, 2025
Homeराज्यहोली पर रामचरित मानस की प्रतियां जला दो... विवादित बयान देने वाले...

होली पर रामचरित मानस की प्रतियां जला दो… विवादित बयान देने वाले सपा नेता गिरफ्तार

Published on

अम्बेडकरनगर

रामचरित मानस को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती देर रात सपा नेता लालजी पटेल को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।इस मामले को लेकर लालजी पटेल के खिलाफ टांडा कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है।

सपा के पूर्व जिला सचिव लालजी पटेल ने तीन दिन पूर्व रामचरित मानस को लेकर विवादित बयान दिया था।लालजी पटेल ने स्वामी प्रसाद मौर्या के समर्थन में बोलते हुए कहा था कि राम चरित मानस कोई धार्मिक पुस्तक नही है इसे तो तुलसी दास ने अपनी प्रसिद्धि के लिए लिखा था। सनातन धर्म कई हजार वर्ष पुराना है और ये पुस्तक पांच सौ साल पुरानी है तो ये सनातन धर्म का ग्रन्थ कैसे हुआ। यह समाज को बांटने वाली पुस्तक है जो पिछड़ा और दलित को अपमानित करती है।

‘होली पर राम चरित मानस की प्रतियां जलाएंगे’
लालजी पटेल ने कहा कि मैं पूरे देश के पिछड़े और दलित समाज के लोगों से अपील करता हूं कि जिस तरीके से गौतम बुद्ध की पुस्तक को मनुवादियों जलाया था। वैसे ही इस होली पर राम चरित मानस की प्रतियां जलाएंगे।

लालजी पटेल गिरफ्तार
सपा नेता का बयान वायरल होने के बाद पुलिस ने लालजी पटेल के विरुद्ध कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अजित कुमार सिन्हा ने बताया कि रामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर लालजी पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

Latest articles

IND vs ENG टेस्ट सीरीज़ गिल की कप्तानी में टीम इंडिया तैयार करुण नायर की 8 साल बाद वापसी

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम...

Loan: अब मिनटों में मिलेगा 50000 तक का लोन जानें क्विक लोन के फ़ायदे और तरीका

Loan: आजकल किसी भी आपात स्थिति में पैसों की कमी आ सकती है, और...

BHEL में एजीएम से जीएम के  साक्षात्कार 21 को

भेलBHEL : भारत हेवी इलेक्ट्र्रिकल्स लिमिटेड (बीएचइ्र्रएल) महारत्न कंपनी में अपर महाप्रबंध क से...

More like this

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात मोहन सरकार ने बढ़ाई 2.94% सैलरी जानिए कब से मिलेगा फायदा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में लाखों संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी...