16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार कल, BJP-शिंदे गुट के 7-7 विधायक लेंगे...

महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार कल, BJP-शिंदे गुट के 7-7 विधायक लेंगे शपथ

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार में कैबिनेट का विस्तार 5 अगस्त को होने की संभावना है. शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने हाल ही में कहा था कि इस हफ्ते ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि महाराष्ट्र में अभी सिर्फ सीनियर विधायक ही शपथ ले सकते हैं. अभी बीजेपी और शिंदे गुट के 7-7 विधायक मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं.

बीजेपी खेमें से सम्भावित मंत्रियों के नाम
माना जा रहा है कि बीजेपी से चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर, राधाकृष्ण विखे पाटील, गणेश नाईक और रवींद्र चव्हाण मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं. वहीं, शिंदे खेमे से दादा भूसे, उदय सामंत, गुलाबराव पाटिल, शंभू राजे देसाई, संदीपन भुमरे, संजय शिरसाठ, अब्दुल सत्तार और बच्चू कडू (स्वतंत्र) मंत्रिपद की शपथ ले सकते हैं.

महाराष्ट्र में विधानपरिषद के चुनाव नतीजों के बाद शिवसेना के विधायकों ने बगावत कर दी थी. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बागी विधायक पहले सूरत फिर वहां से गुवाहाटी पहुंचे थे. ऐसे में उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. एकनाथ शिंदे को शिवसेना के 40 विधायकों और 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन है. शिंदे ने बीजेपी के समर्थन से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. वहीं, देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने हैं. हालांकि, दोनों को शपथ लिए 1 महीने से ज्यादा वक्त हो गया, लेकिन अब तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this