9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यसुवर्णा करंजे को बताया बकरी, बोले- 20 को करेंगे हलाल, संजय राउत...

सुवर्णा करंजे को बताया बकरी, बोले- 20 को करेंगे हलाल, संजय राउत के भाई पर FIR

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, बयानबाजी बढ़ती जा रही है। नेता एक दूसरे को उपनाम दे रहे हैं। इसी बीच शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार और संजय राउत के भाई सुनील राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उनके खिलाफ केस मुंबई के विक्रोली पुलिस स्टेशन में सुवर्णा करंजे पर विवादित टिप्पणी को लेकर हुआ है। सुनील राउत ने उन्हें बकरी कहा, जिसके बाद वह भड़क गईं।

सुनील राउत पर महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के चलते बीएनएस की धारा 79,351(2) और 356(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुनील राउत पर आरोप हैं कि उन्होंने हाल ही में महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है।

सुनील राउत का विवादित बयान
सुनील राउत ने एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान यह शब्द कहा था बकरी, जिसे लेकर विवाद शुरू हुआ। उन्होंने उपस्थिति लोगों से हिंदी में बात करते हुए कहा था कि चुनाव की शुरुआत होने पर मैं देख रहा था कि मेरे सामने कौन खड़ा होने जा रहा है। उम्मीदवार टक्कर का होना चाहिए लेकिन किसी की मेरे सामने आने की हिम्मत नहीं हुई।

’20 को काटेंगे बकरी’
संजय राउत के भाई ने कहा, ‘जब बकरा बनाना चाहिए था तो उन्होंने मेरे गले में बकरी डाल दी। अब हम 20 तारीख को बकरी काटेंगे।’ आपको बता दें कि 20 नवंबर को महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में मतदान होने जा रहा है।

विक्रोली विधानसभा चुनाव का मामला
सुनील राउत ने दावा किया कि न सिर्फ वे चुनाव जीतेंगे, बल्कि मंत्री भी बनेंगे। हालांकि सुनील राउत को इस अमर्यादित भाषा के चलते विरोध का सामना करना पड़ा। विक्रोली विधानसभा चुनाव छेत्र के शिवसेना उम्मीदवार सुवर्ण करंजे ने इस मामले की शिकायत नजदीकी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच में जुट गई।

दो बार से विधायक हैं सुनील राउत
सुनील राउत विक्रोली विधानसभा से तीसरी बार शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार हैं। जबकि शिवसेना शिंदे गुट ने सुवर्णा करंजे को अपना उम्मीदवार बनाया है। सुनील राउत का एक विवादित वीडियो भी सामने आया जिसमें वह कह रहे हैं कि मैं 10 साल से विधायक हूं। जब कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो बकरी को लाकर मेरे सामने खड़ा कर दिया।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव कब?
महाराष्ट्र में चुनाव 20 नवंबर को एक चरण में होंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनावों में, भाजपा ने 105 सीटें, शिवसेना ने 56 और कांग्रेस ने 44 सीटें जीतीं। 2014 में, भाजपा ने 122 सीटें, शिवसेना ने 63 और कांग्रेस ने 42 सीटें हासिल कीं।

सुनील राउत विक्रोली विधानसभा क्षेत्र से शिवसेना यूबीटी के उम्मीदवार हैं, जहां से उन्होंने 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ा और जीता था। इस बार उनका मुकाबला शिवसेना पार्टी के करंजे और मनसे पार्टी के विश्वजीत ढोलम से है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

आज वीडियो काफ्रेंसिंग से जुडेंगे प्रदेशभर के निगम कमिश्नर, डिवीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर सहित सीईओ

भोपाल ।प्रदेशभर के निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण...

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...