16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यआगे कार... पीछे स्कॉर्पियो और अंदर 'स्पेशल 169', बाइपास पर 'उसको' देख...

आगे कार… पीछे स्कॉर्पियो और अंदर ‘स्पेशल 169’, बाइपास पर ‘उसको’ देख अंदर से लाल हो गई पुलिस

Published on

गया:

बिहार के गया जिले के मानपुर और गया-कोडरमा रेलखंड पर पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। मानपुर में पुलिस ने एक कार से 169 लीटर विदेशी शराब जब्त की। वहीं, गया-कोडरमा रेलखंड पर RPF ने पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में शराब बरामद की। फिलहाल मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

पटना नंबर कार से शराब बरामद
जानकारी के अनुसार, मानपुर मुफस्सिल थाने की पुलिस को बुधवार सुबह बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने फोरलेन बाइपास पर एक संदिग्ध कार का पीछा किया। कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब भरी हुई थी। पुलिस को देखकर कार ड्राइवर गाड़ी को किनारे खड़ी करके भाग गया। थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि कार का नंबर पटना का है। उन्होंने बताया कि कार से 169 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस कार सवार धंधेबाज की पहचान करने में जुटी है।

झारखंड से आ रही थी कार
थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि झारखंड से एक कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब मानपुर के रास्ते बाहर जाने वाली है। सूचना पर एसआइ अजय कुमार और बाइक सवार 112 पुलिस के जवानों को कार का पीछा करने के लिए लगाया गया। सुरहरी मोड़ पर पुलिस ने कार को पकड़ लिया। लेकिन, कार ड्राइवर और शराब माफिया स्कार्पियो में सवार होकर भाग गए। स्कार्पियो में सवार लोग कार ड्राइवर की मदद कर रहे थे।

गया-कोडरमा रेलखंड पर कार्रवाई
उधर, RPF की टीम ने भी बुधवार को गया-कोडरमा रेलखंड पर कार्रवाई की। उन्होंने अलग-अलग जगहों पर स्पेशल ड्राइव चलाकर पांच शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहम्मद आरजू, बरेऊ गांव के रोशन कुमार, पटना के मसौढ़ी क्षेत्र के अभिषेक कुमार और हिमांशु कुमार, और अरवल के किंजर थाना क्षेत्र के किशन कुमार के तौर पर हुई है।

आरपीएफ का स्पेशल अभियान
RPF इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गया-कोडरमा रेलखंड पर पॉकेटमार, चेन पुलिंग, गांजा तस्कर, शराब धंधेबाज और संदिग्धों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग जगहों से 24 पीस केन बियर और 12 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। RPF इंस्पेक्टर ने बताया कि यह अभियान रेलवे लाइन, फुट ओवरब्रिज और ट्रेनों में चलाया गया। उन्होंने बताया कि शराब धंधेबाजों के खिलाफ रेल थाने में FIR दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this