7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यगंगा दशहरा पर स्नान करने जा रहे साधु की कार दूसरी गाड़ी...

गंगा दशहरा पर स्नान करने जा रहे साधु की कार दूसरी गाड़ी से टकराई, दो लोगों की मौत

Published on

फर्रुखाबाद,

यूपी के फर्रुखाबाद में एक कार की दूसरे वाहन से टक्कर हो गई जिसमें एक साधु समेत दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि घटना राजेपुर थाना क्षेत्र में हुई है. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश के दतिया निवासी और पंचनाम जूना अखाड़े के महंत मनोज भारती बाबा गंगा दशहरा के मौके पर पवित्र स्नान करने के लिए शनिवार रात अपनी कार से रवाना हुए थे.

अधिकारी ने बताया कि राजेपुर थाना क्षेत्र के गांधी गांव के पास एक तेज रफ्तार वाहन से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. पुलिस ने कहा कि गुरु और अन्य दो घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां साधु और उनके ड्राइवर मोती उर्फ ​​रिंकू (45) को मृत घोषित कर दिया गया.

उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल साधु कृष्णा भारती का इलाज चल रहा है. थाना प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि तीनों लोगों को गंभीर हालत में कार से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने गुरु समेत दो लोगों को मृत घोषित कर दिया.उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल है जिसका इलाज चल रहा है. गुरु के एक शिष्य ने बताया कि साधु गंगा दशहरा के अवसर पर स्नान करने जा रहे थे.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this