कवर्धा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज ने ग्रामीण क्षेत्रों में उपस्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बोड़ला विकासखण्ड के ग्राम खैरबना खुर्द में उप स्वास्थ्य केन्द्र में ताला लगा हुआ मिला। जिसे देखकर सीएमएचओ ने पदस्थ चिकित्सों जमकर फटकार लगाई। वहीं एक आरएचओ की दो दिन की सैलरी काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने बोड़ला बीएमो को निर्देशित किया।
लगातार कर रहे औचक निरीक्षण
ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन उपस्वास्थ्य केंद्रों में लापरवाही की शिकायत मिल रही थीं। जिसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल राज लगातार औचक निरीक्षण कर रहे हैं। खैरबना खुर्द में भी आरएचओ शैलेन्द्र त्रीवेदी की अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया तो उप स्वास्थ्य केन्द्र में ताला लगा हुआ मिला। लापरवाही को देखते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
