21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

Published on

रायपुर। प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम कोण्डापल्ली पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां आयोजित जनचौपाल में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया और हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता पत्र, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कार्ड और किसान हितग्राही योजनाओं के तहत लाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार केवल एक प्रशासनिक अभियान नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है।

सरकार का उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और इसी भावना के साथ सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंच रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी योजना की वास्तविक सफलता तभी है, जब उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक सही समय पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बस्तर सहित प्रदेश के दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में विकास की नई धारा पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिवसुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव रजत बंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...