11.1 C
London
Monday, December 15, 2025
Homeराज्यवाराणसी में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराणकथा में चोरनी गैंग, 15 महिलाएं...

वाराणसी में प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराणकथा में चोरनी गैंग, 15 महिलाएं गिरफ्तार, लाखों के मिले जेवरात

Published on

वाराणसी,

वाराणसी में चल रही विख्यात कथावाचक प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान चोरनी गैंग का खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस गैंग की 15 महिला चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से करीब 10 लाख रुपये की कीमत के दो सोने की चेन और नौ मंगलसूत्र बरामद किए गए हैं. पकड़ी गई महिलाएं पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ बिहार की भी रहने वाली हैं.

जानकारी के अनुसार, वाराणसी के डोमरी इलाके में पिछले कुछ दिनों से कथावाचक प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा का वाचन कर रहे हैं. कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुट रहे थे. इसी दौरान महिलाओं के गले से चेन और मंगलसूत्र चोरी होने की घटनाएं बढ़ने लगीं. इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू की.

कार्रवाई के दौरान चोरनी गैंग की एक महिला को पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर अन्य 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि ये महिलाएं कथा स्थल पर भीड़ का फायदा उठाकर लोगों के गले से आभूषण चुराने में माहिर हैं.

पुलिस ने चोरनी गैंग से 10 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं. वाराणसी के एसीपी कोतवाली ईशान सोनी ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं पूर्वांचल के विभिन्न जिलों और बिहार से संबंध रखती हैं. ये महिलाएं बड़े आयोजनों और धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं.

गिरफ्तारी के बाद कथा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपने आभूषणों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. इस मामले में एसीपी कोतवाली ईशान सोनी ने कहा कि चोरनी गैंग की पहचान कर ली है. इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

Latest articles

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 धांसू खिलाड़ी, जिन पर हर फ़्रेंचाइज़ी की होगी गहरी नज़र!

IPL Mini Auction 2026: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) भारतीय क्रिकेटरों के लिए IPL...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला, 18 दिन और रहेगा रोमांचरामचंद्र का सेवक हूं मैं भगवे के रंग में रहता हूं, जयश्री राम...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान रविवार को भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज...

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...